Page Loader
महिला टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड ने मोर्ने मोर्कल को अपने कोचिंग स्टॉफ में किया शामिल
मोर्ने मोर्कल होंगे कीवी टीम का हिस्सा (फोटो: ट्विटर/@ICC)

महिला टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड ने मोर्ने मोर्कल को अपने कोचिंग स्टॉफ में किया शामिल

Jan 16, 2023
03:02 pm

क्या है खबर?

10 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका में होने जा रहे महिला टी-20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड ने मोर्ने मोर्कल को अपने सपोर्ट स्टाफ टीम में शामिल किया है। दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 544 विकेट लेने वाले मोर्कल टीम को तेज गेंदबाजी में सपोर्ट देंगे। पिछले साल हुए पुरुष टी-20 विश्व कप में मोर्कल ने नामीबिया की टीम के लिए यही भूमिका निभाई थी। फिलहाल मोर्कल SA20 में डरबन सुपर जॉयंट्स के गेंदबाजी कोच हैं।

शेड्यूल

ऐसा है कीवी टीम के लिए शेड्यूल

न्यूजीलैंड टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम 20 जनवरी को घोषित करेगी और फिर 23 जनवरी को वे दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। 11 फरवरी को उन्हें अपना पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। इसके बाद 13 फरवरी को वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। 17 फरवरी को उनका सामना बांग्लादेश और 19 फरवरी को आखिरी ग्रुप स्टेज मैच श्रीलंका के खिलाफ होगा।