मोहम्मद शमी की वापसी पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम में भुवनेश्वर कुमार की वापसी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति का एक अहम फैसला रही है। 36 साल की उम्र में उनकी वापसी के बाद अन्य अनुभवी तेज गेंदबाजों की वापसी लेकर चर्चा तेज हो गई है। कुछ प्रशंसक सवाल उठा रहे हैं कि क्या भारतीय टीम बदलाव के दौर में मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाजों पर फिर विचार करेगी। हालांकि, आकाश चोपड़ा का मानना है कि उनकी वापसी संभव नहीं है।
बयान
आकाश ने क्या कहा?
आकाश ने कहा, "अगर भुवी की वापसी हुई है तो शमी भी लौटेंगे? मुझे लगता है अगर हम यह मानते हैं कि एक व्यक्ति ही सभी को रोक रहा था और सिर्फ वही इन खिलाड़ियों को चुनने का विरोध कर रहा था, जबकि बाकी सभी उन्हें टीम में लेना चाहते थे तो हम खुद को धोखा दे रहे होंगे।"
शमी और अजीत अगरकर के बीच कई विवाद देखने को मिले हैं। आकाश एक व्यक्ति अगरकर को ही कह रहे हैं।
टीम
आकाश ने चयनकर्ताओं से की है बात
शमी की भारतीय टीम में वापसी की संभावनाओं पर बात करते हुए आकाश ने कहा कि 5 सदस्यीय चयन समिति में किसी एक व्यक्ति के फैसले से सब कुछ तय नहीं होता।
उन्होंने आगे कहा, "ऐसा संभव नहीं है, क्योंकि चयन समिति में 5 सदस्य हैं। मैं यह कह सकता हूं कि मैंने चयनकर्ताओं से बात की है और सभी एकमत हैं। ऐसा नहीं है कि अध्यक्ष ने अचानक कोई फैसला सुना दिया और बाकी सभी उससे सहमत हो गए।"
वापसी
आकाश ने शमी की वापसी पर ये बात कही
आकाश ने शमी की संभावित वापसी पर भी बात की।
उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज शमी के लिए वापसी का आखिरी मौका हो सकता है।
उन्होंने कहा, "चर्चा है कि उनका नाम वनडे टीम में आएगा। मैं यह नहीं कह रहा कि ऐसा नहीं हो सकता, लेकिन क्या अगरकर के जाने से ही उनकी वापसी होगी? मैं इससे सहमत नहीं हूं।"
उन्होंने कहा कि 2027 विश्व कप को देखते हुए यह शमी के लिए बड़ा मौका है।
मुश्किलें
भारतीय तेज गेंदबाजी की मुश्किलें बढ़ी है
न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी को लेकर मुश्किलें बढ़ गई हैं।
जसप्रीत बुमराह के कार्यभार को लेकर चिंता है, जबकि हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और हार्दिक पांड्या चोटों से जूझ रहे हैं।
इस दौरे पर भारत को 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं।
व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए भारतीय टीम कई तेज गेंदबाजों के साथ न्यूजीलैंड रवाना हो सकती है, ताकि गेंदबाजी के विकल्पों को लेकर परेशानी न हो।