Page Loader
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: मोहम्मद रिजवान ने लगाया आठवां अर्धशतक, पूरे किए 1,200 वनडे रन
मोहम्मद रिजवान ने लगाया अर्धशतक (फोटो: ट्विटर/@TheRealPCB)

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: मोहम्मद रिजवान ने लगाया आठवां अर्धशतक, पूरे किए 1,200 वनडे रन

Jan 13, 2023
05:09 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में अर्धशतक लगाया है। यह रिजवान का आठवां वनडे अर्धशतक है। उन्होंने 53 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें तीन चौके शामिल रहे। पिछली पांच पारियों में यह उनका तीसरा अर्धशतक है। रिजवान ने अपने वनडे करियर में 1,200 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह पाकिस्तान के लिए 41वें सबसे अधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं।

प्रदर्शन

लिमिटेड ओवर्स में शानदार रहा है रिजवान का प्रदर्शन

जनवरी 2022 से लेकर अब तक रिजवान 11वां वनडे मुकाबला खेल रहे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 50 से अधिक की औसत के साथ 350 से अधिक रन निकल चुके हैं। इस अवधि में खेले गए मैचों में रिजवान ने चार अर्धशतक लगाए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रिजवान जनवरी 2022 से अब तक खेले 25 मैचों में 996 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतक लगाए हैं।