Page Loader
मोहम्मद रिजवान के वनडे क्रिकेट में 1,500 रन पूरे, ऐसा करने वाले 37वें पाकिस्तानी बने
रिजवान के वनडे क्रिकेट में 1,500 रन पूरे (तस्वीर: X/@cricketpakcompk)

मोहम्मद रिजवान के वनडे क्रिकेट में 1,500 रन पूरे, ऐसा करने वाले 37वें पाकिस्तानी बने

Aug 30, 2023
03:52 pm

क्या है खबर?

मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान क्रिकेट टीम और नेपाल क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप 2023 का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को 5.3 ओवर में पहला (फखर जमां- 14) और 6.1 ओवर में दूसरा झटका (इमाम उल हक- 5) लगा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 2 रन बनाते ही एक खास उपलब्धि अपने नाम की। वह 50 गेंदों पर 44 के स्कोर पर रन आउट हुए।

प्रदर्शन

37वें पाकिस्तानी बने रिजवान

रिजवान के वनडे क्रिकेट में 1,500 रन पूरे हो गए हैं। वह ऐसा करने वाले 37वें पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। रिजवान ने 61 वनडे की 56 पारियों में 34.91 की औसत और 87.77 की स्ट्राइक रेट से 1,542 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतक और 2 शतक भी लगाए थे। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 115 रन है। पाकिस्तान की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा रन इंजमाम-उल-हक ने बनाए हैं। उन्होंने 375 वनडे में 11,701 रन बनाए।

प्रदर्शन

टेस्ट और टी-20 में प्रदर्शन

रिजवान ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला 17 अप्रैल, 2015 को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। मध्यक्रम में वह पाकिस्तान के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। उन्होंने 28 टेस्ट की 44 पारियों में 39.52 की औसत और 51.99 की स्ट्राइक रेट से 1,423 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक और 2 शतक जड़े। 85 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 73 पारियों में रिजवान ने 25 अर्धशतक और 1 शतक की बदौलत 2,797 रन बनाए। इस दौरान उनकी 127.30 की रही है।