मिचेल स्टार्क का कमाल, 450 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले बाएं हाथ के गेंदबाज बने
क्या है खबर?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 450 विकेट पूरे करने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम खिलाफ गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन यह खास उपलब्धि हासिल की। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई और कुल 10वें गेंदबाज हैं। आइए उनके टेस्ट आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
इतिहास
स्टार्क ने दूसरा विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 2 विकेट की जरूरत थी।
क्रिकइंफो के अनुसार, उन्होंने 109 टेस्ट मैचों में लगभग 26 की औसत से 450 विकेट लिए हैं।
हालांकि, स्टार्क टेस्ट में हर 45वीं गेंद पर विकेट लेते हैं, लेकिन 450 विकेट क्लब में किसी और गेंदबाज की स्ट्राइक रेट 50 से कम नहीं है।
शेन वॉर्न (708), नाथन लियोन (573) और ग्लेन मैकग्राथ (563) ही ऐसे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं जिन्होंने स्टार्क से ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं।
जानकारी
स्टार्क ने सबसे तेज पूरे किए 450 विकेट
गेंदों के हिसाब से स्टार्क ने 20,577 गेंदें फेंककर अपने 450 टेस्ट विकेट पूरे किए हैं। इस अनुभवी गेंदबाज ने मैकग्राथ के 23,474 गेंदों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वर्तमान में लियोन और स्टार्क ही 400 ज्यादा विकेट लेने वाले सक्रिय गेंदबाज हैं।
कारनामा
स्टार्क ने टेस्ट में 19 बार लिए हैं 5 विकेट हॉल
स्टार्क के टेस्ट आंकड़ों में 19 बार 5 विकेट हॉल, 21 बार 4 विकेट और 4 बार मैच में 10 विकेट हॉल शामिल हैं।
उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/58 विकेट का है, जो पिछले साल एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ आया था।
उनके टेस्ट करियर के 4 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में ही आए हैं।
स्टार्क ने डे-नाइट टेस्ट में 17.11 की औसत से 89 विकेट लिए हैं, जबकि किसी अन्य गेंदबाज ने 50 विकेट भी नहीं लिए हैं।
बल्लेबाजी
स्टार्क के नाम 2,500 से ज्यादा टेस्ट रन भी हैं दर्ज
बल्ले से स्टार्क ने 20.03 की औसत से 2,504 टेस्ट रन बनाए हैं।
36 साल के इस खिलाड़ी ने इस प्रारूप में 13 अर्धशतक जड़े हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 99 रन का रहा है, जो उन्होंने 2013 में भारत के खिलाफ बनाया था।
वॉर्न, भारत के अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन और इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ही ऐसे दूसरे ऑलराउंडर हैं जिनके नाम 450 विकेट और 2,500 रन का टेस्ट डबल दर्ज हैं।