Page Loader
IPL 2025 के लिए MI ने जारी की अपनी जर्सी, रोहित समेत ये खिलाड़ी आए नजर  
IPL 2025 के लिए MI ने जारी की अपनी जर्सी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 के लिए MI ने जारी की अपनी जर्सी, रोहित समेत ये खिलाड़ी आए नजर  

Feb 21, 2025
03:54 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होनी है, जिसमें मुंबई इंडियंस (MI) अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को होने वाले मैच से करेगी। 5 बार की विजेता टीम MI ने आगामी सीजन के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। MI ने जर्सी से जुड़ी वीडियो भी जारी की है, जिसमें टीम के कई प्रमुख सितारे नजर आ रहे हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

जर्सी 

हार्दिक समेत ये खिलाड़ी आए नजर 

MI द्वारा जारी किए वीडियो में टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या, दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा, प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा नजर आए। MI ने अपनी नई जर्सी में नीला और सुनहरा रंग बरकरार है। MI ने बयान जारी करते हुए कहा, "नीले और सुनहरे रंग की जर्सी पहनकर, हम मुंबई की तरह खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे। यह सिर्फ हमारी जर्सी नहीं है। यह आपसे एक वादा है।"

ट्विटर पोस्ट

ये है MI की नई जर्सी का वीडियो

MI

MI ने पिछले सीजन में किया था निराश 

पिछले सीजन में MI ने बेहद खराब प्रदर्शन किया था। IPL 2024 में MI सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी थी और 10 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। अंक तालिका में MI सिर्फ 8 अंक के साथ आखिरी स्थान पर रही थी। IPL के इतिहास में MI ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक 5 खिताब जीते हैं। MI की टीम 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में विजेता बनी थी।