LOADING...
MI बनाम CSK: पोलार्ड की बदौलत मुंबई ने जीता मैच, बने ये रिकॉर्ड

MI बनाम CSK: पोलार्ड की बदौलत मुंबई ने जीता मैच, बने ये रिकॉर्ड

May 02, 2021
07:19 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को चार विकेट से हरा दिया है। CSK ने अम्बाती रायडू के तेज अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों के बाद 218/4 का पहाड़ सा लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में MI की टीम ने पोलार्ड के ताबड़तोड़ अर्धशतक से आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल किया। मुंबई ने पहली बार 200 से अधिक रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया है। मैच में बने रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा

ऐसा रहा रोमांचक मुकाबला

टॉस हारकर पहले खेलते हुए CSK से रायडू, मोईन अली और फाफ डुप्लेसी ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। दूसरी तरफ MI से कीरोन पोलार्ड ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए MI ने पोलार्ड की आक्रामक पारी की बदौलत छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। दूसरी तरफ सैम कर्रन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

डाटा

पोलार्ड ने लगाया IPL 2021 का सबसे तेज अर्धशतक

पोलार्ड ने सिर्फ 17 गेंदों में तीन चौकों और छह छक्कों की मदद से अपने IPL करियर का 16वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 34 गेंदों में छह चौकों और आठ छक्कों की मदद से 87* रनों की पारी खेलकर मैच जितवाया।

Advertisement

अम्बाती रायडू

रायडू ने लगाया तेज अर्धशतक

अम्बाती रायडू ने अपने IPL करियर का 20वां अर्धशतक मात्र 20 गेंदों में पूरा किया। यह CSK की ओर से संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने 27 गेंदों में चार चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए। इस बीच रायडू ने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 102 रनों की अविजित साझेदारी की। रायडू के दमदार बल्लेबाजी की बदौलत CSK ने बड़ा स्कोर हासिल किया।

Advertisement

बल्लेबाजी

मोईन और डुप्लेसी ने लगाए अर्धशतक

अच्छी बल्लेबाजी कर रहे मोईन ने अपने IPL करियर का चौथा अर्धशतक सिर्फ 33 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने 36 गेंदों में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 58 रनों की पारी खेली। दूसरी तरफ डुप्लेसी ने 28 गेंदों में दो चौकों और चार छक्कों की बदौलत 50 रन बनाए। उन्होंने अपने IPL करियर का 20वां अर्धशतक लगाया। मोईन और डुप्लेसी ने मिलकर दूसरे लिए 108 रन जोड़े।

रिकार्ड्स

मैच में बने अन्य रिकार्ड्स

जसप्रीत बुमराह ने चार ओवरों में 56 रन देकर एक विकेट लिया। यह उनके IPL करियर में एक मैच में खर्च किए सबसे ज्यादा रन हैं। सुरेश रैना ने आज अपना 200वां मैच खेला और वह इतने मैच खेलने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने हैं। चेन्नई ने आज के मुकाबले में 218/4 का बड़ा स्कोर बनाया। यह चेन्नई का मुंबई के खिलाफ सर्वोच्च टीम स्कोर बन गया है।

जानकारी

350 टी-20 खेलने वाले पहले भारतीय बने रोहित

MI के कप्तान रोहित शर्मा का यह 350वां टी-20 मैच है। वह यह आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बने हैं। बता दें उनके बाद धोनी (338 मैच) दूसरे सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने वाले भारतीय हैं।

Advertisement