Page Loader
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: कप्तान मैथ्यू वेड के टी-20 क्रिकेट में कैसे हैं आंकड़े?
मैथ्यू वेड की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम खेलते हुए नजर आएगी (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: कप्तान मैथ्यू वेड के टी-20 क्रिकेट में कैसे हैं आंकड़े?

Nov 21, 2023
10:17 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 नवंबर से टी-20 सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया है। टीम के कप्तान मैथ्यू वेड होंगे। उन्होंने अब तक 7 टी-20 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की है। इस दौरान 5 मैच में कंगारू टीम को हार का सामना करना पड़ा है और 2 मैच में टीम को जीत मिली है। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

आंकड़े

साल 2023 में एक भी टी-20 मैच नहीं खेले हैं वेड 

वेड ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए इस साल 1 भी टी-20 मुकाबला नहीं खेले हैं। ऐसे में उनको कप्तान बनाए जाने का फैसला थोड़ा हैरान करने वाला है। उन्होंने साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के लिए 20 टी-20 मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 15 पारियों में 48.16 की औसत से 289 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 146.70 की रही थी। उनके बल्ले से शतक और अर्धशतक 1 भी नहीं निकला था। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 45 रन नाबाद है।

भारत

भारतीय सरजमीं पर कैसा रहा है वेड का प्रदर्शन?

टी-20 क्रिकेट में भारतीय सरजमीं पर वेड ने 3 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 89.00 की औसत से 89 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 202.27 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 45 रन रहा है। वेड ने सबसे ज्यादा रन ऑस्ट्रेलिया में बनाए हैं। उन्होंने वहां 26 टी-20 मैच खेले हैं और 40.90 की औसत से 450 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 141.95 की रही है। उन्होंने वहां 3 अर्धशतक लगाए हैं।

रन

भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वेड के आंकड़े 

भारत के खिलाफ वेड ने अपना पहला टी-20 मुकाबला साल 2012 में खेला था। उन्होंने अब तक 11 टी-20 मैच खेले हैं। इसकी 10 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए इस खिलाड़ी ने 51.28 की औसत से 359 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 154.74 की रही है। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80 रन रहा है। वेड ने भारत के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच साल 2022 में खेला था।

करियर

कैसा रहा है वेड का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

वेड ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर में 75 मैच खेले हैं। उन्होंने 16 बार नाबाद रहते हुए 24.82 की औसत से 1,018 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 132.03 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और 3 अर्धशतक जमाए हैं। उन्होंने 80 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी भी खेली है। वेड टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 81 चौके और 38 छक्के जमा चुके हैं। वेड ने अपना पहला टी-20 मुकाबला दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2011 में खेला था।