LOADING...
प्रो कबड्डी लीग 2019: तेलुगू टाइटंस बनाम यू मुंबा मुकाबले का प्रीव्यू और ड्रीम इलेवन

प्रो कबड्डी लीग 2019: तेलुगू टाइटंस बनाम यू मुंबा मुकाबले का प्रीव्यू और ड्रीम इलेवन

लेखन Neeraj Pandey
Jul 19, 2019
02:36 pm

क्या है खबर?

प्रो कबड्डी लीग सातवेें सीजन का पहला मैच 20 जुलाई, शनिवार को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से तेलुगू टाइटंस और यू मुंबा के बीच खेला जाएगा। टाइटंस ने इस सीजन के लिए बड़े बदलाव किए हैं और लीग इतिहास में पहली बार राहुल चौधरी उनके लिए खेलते हुए नजर नही आएंगे। पढ़ें मैच प्रीव्यू, खिलाड़ी जिन पर होंगी सबकी निगाहें और ड्रीम इलेवन के बारे में।

यू मुंबा

अत्राचली और संदीप नरवाल से होगी मुंबा को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

यू मुंबा के लिए ईरानी डिफेंडर फजल अत्राचली इस सीजन कप्तान की भूमिका निभाएंगे और वह टीम के सबसे बड़े स्टार खिलाड़ी भी होंगे। अत्राचली के पास लीग का काफी ज़्यादा अनुभव है और उनकी निडर डिफेंडिंग मुंबा के लिए काफी अहम होगी। इसके अलावा इसी सीजन मुंबा में आने वाले संदीप नरवाल से टीम को काफी उम्मीदें होंगी। संदीप काफी अनुभवी ऑलराउंडर हैं और उनसे रेडिंग और डिफेंडिंग दोनों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें होंगी।

तेलुगू टाइटंस

क्या सिद्धार्थ बदलेंगे टाइटंस का भाग्य?

सिद्धार्थ देसाई ने पिछले सीजन ही अपना प्रो कबड्डी लीग डेब्यू किया था और इस सीजन वह सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे। एक सीजन में ही सिद्धार्थ ने वह पहचान बनाई कि टाइटंस ने लीग के पोस्टर ब्वॉय राहुल चौधरी को लगातार छह सीजन के बाद रिलीज कर दिया। पिछले सीजन 200 से ज़्यादा रेड प्वाइंट हासिल करने वाले सिद्धार्थ यदि अपने उसी प्रदर्शन को दोहराते हैं तो फिर टाइटंस का भाग्य बदल सकता है।

मुकाबला

डिफेंस बनाम डिफेंस हो सकता है यह मुकाबला

टाइटंस और मुंबा दोनों का डिफेंस मजबूत है और यह मुकाबला डिफेंस बनाम डिफेंस हो सकता है। मुंबा के पास जहां फजल अत्राचली और सुरेंदर सिंह की जोड़ी है तो वहीं टाइटंस के पास अबोजार मेघानी और विशाल भारद्वाज की जोड़ी है। संदीप नरवाल भी डिफेंस में टैकल करने के लिए जाने जाते हैं। मुंबा के पास कोई बड़ा रेडर नहीं है तो वहीं टाइटंस के पास भी केवल सिद्धार्थ देसाई हैं।

Dream XI

तेलुगू टाइटंस बनाम यू मुंबा: हमारी बेस्ट Dream XI टीम

रेडर: सिद्धार्थ देसाई, एमएस अतुल और सूरज देसाई। ऑलराउंडर: संदीप नरवाल। डिफेंडर: फजल अत्राचली, सुरेंदर सिंह और अबोजार मेघानी। इस मैच को शनिवार शाम 07:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा मैच को हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम भी किया जा सकता है।