मार्नस लाबुशेन के साथ मैदान पर हुआ अजीब संयोग, इस दुर्लभ रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
क्या है खबर?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट में एक दुर्लभ रिकॉर्ड बनाया। लाबुशेन ने दोनों पारियों में अच्छी शुरुआत की, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके और 37 रन बनाकर आउट हो गए। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने दोनों पारियों में बल्लेबाजी के दौरान 58-58 गेंदों का सामना किया। टेस्ट क्रिकेट में यह सिर्फ दूसरा मौका है, जब किसी बल्लेबाज ने दोनों पारियों में बिल्कुल एक जैसे आंकड़े दर्ज किए।
संयोग
लाबुशेन ने की सैयद किरमानी की बराबरी
लाबुशेन से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी सैयद किरमानी ही केवल यह अजीब संयोग का सामना कर चुके हैं।
साल 1977-78 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच की दोनों पारियों में किरमानी ने 62-62 गेंदों पर 29-29 रन बनाए थे।
वहीं, लाबुशेन इन दिनों रनों के लिए काफी संघर्ष कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए उन्होंने पिछली 44 टेस्ट पारियों में एक भी शतक नहीं लगाया है।
शतक
साल 2023 में लगाया था लाबुशेन ने आखिरी टेस्ट शतक
लाबुशेन ने अपना पिछला टेस्ट शतक जुलाई 2023 में ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था।
खराब फॉर्म के कारण उन्हें 2025 में ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर कर दिया गया था।
हालांकि, क्वींसलैंड के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टीम में वापसी की, लेकिन उनकी वापसी अब तक प्रभावशाली नहीं रही है।
वापसी के बाद 15 पारियों में वह सिर्फ 2 अर्धशतक लगा सके हैं और शतक का इंतजार कर रहे हैं।