Loading...
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम को बड़ी राहत, ICC ने वापस लिया डिमेरिट अंक
गद्दाफी स्टेडियम को बड़ी राहत (तस्वीर: एक्स/@ICC)

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम को बड़ी राहत, ICC ने वापस लिया डिमेरिट अंक

Aug 20, 2026
05:58 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से राहत मिली है। दरअसल, ICC ने इस साल जून में लाहौर की पिच को असंतोष करार दिया था और इसके साथ एक डिमेरिट अंक भी सौंपा था। अब ICC के पैनल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की अपील पर दोबारा से समीक्षा करते हुए यह डिमेरिट अंक वापस लेने का फैसला किया है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

समीक्षा 

ICC ने फुटेज और अधिकारियों की टिप्पणियों की समीक्षा की

गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा वनडे खेला गया था।

इस मैच के रेफरी ग्रीम ला ब्रूय ने पिच को धीमी और नीची बताया था। उनके मुताबिक, इस पर रन बनाना बेहद मुश्किल था।

PCB की अपील के बाद पैनल ने मैच की फुटेज और अधिकारियों की टिप्पणियों की समीक्षा की और अब शुरुआती फैसला पलट दिया।

इसका मतलब है कि गद्दाफी स्टेडियम के रिकॉर्ड में अब यह डिमेरिट पॉइंट नहीं रहेगा।

जानकारी

डिमेरिट अंक से क्या होता है नुकसान?

जब किसी मैदान को 6 डिमेरिट अंक मिलते हैं, तो उसे 12 महीने की अवधि के लिए किसी भी अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने से निलंबित कर दिया जाता है। ऐसे में गद्दाफी स्टेडियम को अब निलंबन का कोई खतरा नहीं है।

ADVERTISEMENT

मैच 

लाहौर वनडे में ऑस्ट्रेलिया को मिली थी शिकस्त 

लाहौर में सीरीज के तीसरे वनडे में स्पिन गेंदबाजों को बहुत ज्यादा मदद मिल रही थी।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने सभी विकेट खोकर 157 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया ने उस मैच में सिर्फ 42 ओवर बल्लेबाजी की थी।

जवाब में पाकिस्तानी टीम को उस लक्ष्य को हासिल करने में कड़ी मेहनत लगी थी।

मेजबान टीम ने आखिरकार 41.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया था।

ADVERTISEMENT