NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महेंद्र सिंह धोनी ने आज के ही दिन लिया था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, जानिए रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    महेंद्र सिंह धोनी ने आज के ही दिन लिया था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, जानिए रिकॉर्ड्स
    धोनी ने 2020 में क्रिकेट से लिया था संन्यास (फाइल तस्वीर: एक्स/@ICC)

    महेंद्र सिंह धोनी ने आज के ही दिन लिया था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, जानिए रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 15, 2024
    12:23 pm

    क्या है खबर?

    महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे हुए आज 4 साल पूरे हो गए हैं।

    अपने क्रिकेट करियर में उन्होंने सफल बल्लेबाज होने के साथ-साथ बतौर कप्तान भी सफलता हासिल की थी।

    उनके नेतृत्व में भारत ने टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किए हैं।

    इस बीच उनकी उपलब्धियों और रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    कप्तान 

    तीनों ICC ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान हैं धोनी

    साल 2007 में पहली बार खेले गए टी-20 विश्व कप को धोनी की अगुआई में भारत ने जीता था। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था।

    2011 में धोनी की कप्तानी में भारत ने 28 साल के इंतजार के बाद अपना दूसरा विश्वकप खिताब (वनडे) जीता।

    लगातार विदेशों में टेस्ट गंवाने और आलोचना झेलने के बावजूद धोनी की टीम ने 2013 चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था।

    तीनों ICC ट्रॉफी जीतने वाले वह इकलौते कप्तान हैं।

    आंकड़े 

    छठे या उससे नीचे के नंबर पर 10,000 से अधिक रन

    धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 17,000 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी अधिकांश एकदिवसीय पारी निचले मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हुए खेली हैं।

    क्रिकेट को अलविदा कहने के बावजूद धोनी सभी प्रारूपों को मिलाकर के छठे नंबर या उससे नीचे की बल्लेबाजी करते हुए 10,000 रन का आंकड़ा छूने वाले एकमात्र क्रिकेटर बने हुए हैं।

    वह 10,628 रनों के साथ सबसे आगे हैं, उनके बाद मार्क बाउचर (9,365) हैं।

    रज चेज

    सफल रन-चेज (वनडे) में धोनी के रिकॉर्ड 

    वनडे क्रिकेट में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए धोनी का उम्दा औसत रहा है।

    वनडे में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए धोनी का 102.71 का औसत रहा है और वह इस मामले में 100 से अधिक के औसत के साथ एकमात्र क्रिकेटर हैं।

    इन मैचों में धोनी 47 बार नाबाद रहे हैं। कुल मिलाकर उन्होंने सफलतापूर्वक पीछा करते हुए वनडे में 2,876 रन बनाए हैं।

    जानकारी

    बतौर कप्तान 100 से ज्यादा वनडे में जीत दर्ज करने वाले इकलौते भारतीय 

    धोनी ने 200 वनडे में भारत की कप्तानी की, जिसमें 110 में टीम जीती और 74 मैचों में हार झेली। उनके अलावा किसी अन्य भारतीय कप्तान ने 100 से अधिक वनडे नहीं जीते हैं।

    विकेटकीपिंग

    विकेटकीपिंग में दर्ज हैं ये रिकार्ड्स  

    बल्लेबाजी और कप्तानी के अलावा धोनी ने विकेटकीपिंग में भी खासी सफलता हासिल की है।

    उनके नाम 829 शिकार हैं, जो एक विकेटकीपर द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा और भारतीयों में सर्वाधिक हैं।

    इस सूची में दूसरे सबसे अच्छे भारतीय विकेटकीपर नयन मोंगिया हैं, जिन्होंने 261 शिकार किए हैं।

    इसके अलावा धोनी ने सभी प्रारूपों में सबसे अधिक स्टंपिंग (195) की हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज स्टंपिंग (0.08 सेकंड) करने का रिकॉर्ड भी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महेंद्र सिंह धोनी
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार

    महेंद्र सिंह धोनी

    महेंद्र सिंह धोनी ने आज ही के दिन किया था अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, जानिए उनके आंकड़े सचिन तेंदुलकर
    महेंद्र सिंह धोनी के आखिरी IPL सीजन पर आया कासी विश्वनाथन का बयान, जानिए क्या कहा चेन्नई सुपरकिंग्स
    केएल राहुल ने विदेशी जमीं पर जड़ा टेस्ट शतक, महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में शामिल भारतीय क्रिकेट टीम
    महेंद्र सिंह धोनी ने आज ही के दिन कहा था टेस्ट को अलविदा, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    टी-20 विश्व कप 2024 के दौरान रोहित शर्मा बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स रोहित शर्मा
    रोहित शर्मा ने IPL 2024 में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, आंकड़ों से जानिए रोहित शर्मा
    शुभमन गिल ने IPL 2024 में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, आंकड़ों से जानिए शुभमन गिल
    टी-20 विश्व कप के इतिहास में इन गेंदबाजों ने एक पारी में किए हैं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन  टी-20 क्रिकेट

    क्रिकेट के आंकड़े

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ये हैं भारतीय टीम के 5 सबसे कम स्कोर भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा बनाम महेंद्र सिंह धोनी: टी-20 विश्व कप में कैसी रही दोनों की कप्तानी? टी-20 विश्व कप
    इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैचों में इन बल्लेबाजों ने लगाए सर्वाधिक शतक  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, टेस्ट सीरीज: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025