Page Loader
IPL 2025 में ये अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी
IPL 2025 में भी खेलते दिखेंगे धोनी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 में ये अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी

Mar 18, 2025
01:54 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होगी, जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मुकाबले से करेगी। 43 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी का यह सम्भवतः आखिरी IPL सीजन हो सकता है। वह इस बार अपनी टीम को खिताब दिलाने का प्रयास करेंगे। इस बीच उन रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं, जिन्हे धोनी आगामी सीजन के दौरान बना सकते हैं।

विकेटकीपिंग 

200 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर बन सकते हैं धोनी

धोनी ने अपने IPL करियर में अब तक कुल 190 शिकार किए थे। वह लीग में 200 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर बन जाएंगे। उनके बाद इस सूची में दिनेश कार्तिक हैं, जिन्होंने 174 शिकार किए थे। धोनी ने IPL में कुल 148 कैच और 42 स्टंपिंग की हैं। वह लीग इतिहास में 150 कैच पकड़ने वाले पहले विकेटकीपर बन जाएंगे। वह 50 स्टंपिंग भी पूरे करने के करीब हैं।

CSK 

CSK के लिए सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज 

धोनी ने अपना ज्यादातर क्रिकेट CSK की ओर से ही खेला है। उन्होंने CSK की ओर से खेलते हुए 202 पारियों में 40.25 की औसत और 139.28 की स्ट्राइक रेट से 4,669 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 84* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 22 अर्धशतक लगाए हैं। वह फिलहाल CSK की ओर से दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे इस सूची में सिर्फ सुरेश रैना (4,687) हैं, जिन्हें धोनी पीछे छोड़ देंगे।

अर्धशतक 

अर्धशतक लगाते ही ये रिकॉर्ड बना लेंगे धोनी 

अगर धोनी IPL 2025 में अर्धशतक लगाने में सफल होते हैं तो वह इस लीग इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम पर है, जिन्होंने 41 साल और 181 दिन की उम्र में पचासा (64* बनाम CSK, 2012) जड़ा था। इस सूची में तीसरे स्थान पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 41 साल और 39 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

न्यूजबाइट्स प्लस

IPL में सर्वाधिक जीत वाले कप्तान हैं धोनी 

धोनी ने साल 2008 में पहली बार कप्तानी की थी। उन्होंने 226 मैच कप्तान के तौर पर खेले थे। उनकी टीम को 133 मैच में जीत मिली और 91 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बेच 2 मुकाबलों में नतीजा नहीं निकला था। उनका जीत प्रतिशत 58.84 का रहा था। धोनी IPL इतिहास में सर्वाधिक जीत वाले कप्तान हैं। दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 158 मैच में कप्तानी की और 87 मैच जीते थे।