NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / लिस्ट-A क्रिकेट में इन भारतीय बल्लेबाजों ने लगाया है दोहरा शतक 
    अगली खबर
    लिस्ट-A क्रिकेट में इन भारतीय बल्लेबाजों ने लगाया है दोहरा शतक 
    पृथ्वी शॉ ने 244 रन की पारी खेली है (तस्वीर: ट्विटर/@NorthantsCCC)

    लिस्ट-A क्रिकेट में इन भारतीय बल्लेबाजों ने लगाया है दोहरा शतक 

    लेखन आदर्श कुमार
    Aug 10, 2023
    11:40 am

    क्या है खबर?

    पृथ्वी शॉ ने बुधवार (9 अगस्त) को समरसेट के खिलाफ वनडे-कप मैच में नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते हुए ऐतिहासिक पारी खेली।

    इस खिलाड़ी ने 153 गेंदों में 244 रन बनाए। उनकी इस पारी के कारण टीम को 87 रनों से जीत मिली।

    शॉ ने लिस्ट-A क्रिकेट का छठा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया। उनका लिस्ट-A क्रिकेट का यह दूसरा दोहरा शतक था।

    ऐसे में आईए लिस्ट-A क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं।

    पृथ्वी शॉ

    शॉ ने लिस्ट-A क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया 

    शॉ ने अपनी इस धमाकेदार पारी में 11 छक्के और 28 चौके लगाए।

    उन्होंने साल 2021 के विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान जयपुर में पुडुचेरी के खिलाफ मुंबई के लिए खेलते हुए 227* की पारी खेली थी।

    शॉ ने अपने उस सर्वश्रेष्ठ स्कोर को अब पीछे छोड़ दिया है।

    लिस्ट-A क्रिकेट के 56 मैचों में शॉ ने 55.30 की औसत से 2,931 रन बनाए हैं। उनके नाम अब 9 शतक और 11 अर्द्धशतक हैं।

    तेंदुलकर और सहवाग

    सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में पहली बार लगाया था दोहरा शतक 

    फरवरी 2010 में सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 147 गेंदों पर 200* रन बनाए थे।

    वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे।

    यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज तेंदुलकर के ही सलामी जोड़ीदार वीरेंद्र सहवाग थे। उन्होंने दिसंबर 2011 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ 149 गेंदों में 219 रन बनाए थे।

    इन दोनों खिलाड़ियों से पहले वनडे में किसी भी बल्लेबाज ने दोहरा शतक नहीं लगाया था।

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा के नाम वनडे में 3 दोहरे शतक

    रोहित शर्मा वनडे में 3 दोहरे शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।

    उनका पहला दोहरा शतक नवंबर 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था। उन्होंने 158 गेंदों में 209 रन बनाए थे।

    उन्होंने दूसरा दोहरा शतक श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। रोहित ने 173 गेंदों में 264 रन की पारी खेली थी, जो वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।

    उन्होंने दिसंबर 2017 में एक बार फिर श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 153 गेंदों में 208 रन की पारी खेली थी।

    अन्य भारतीय

    किशन, गिल वनडे में दोहरे शतक लगाने वाले अन्य भारतीय

    ईशान किशन और शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले अन्य भारतीय हैं।

    ईशान ने दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 131 गेंदों में 210 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की थी।

    वह वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक (126 गेंद) लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

    गिल ने जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन बनाए थे। 23 साल 132 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।

    धवन और कर्ण वीर

    धवन खेल चुके हैं 248 रन की पारी 

    अनुभवी भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अगस्त 2013 में दक्षिण अफ्रीका-A के खिलाफ 150 गेंदों में 248 रन बनाए थे, जो किसी भारतीय द्वारा अब तक का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत लिस्ट-A स्कोर है।

    वह सिर्फ रोहित के 264 रन से पीछे हैं।

    इस बीच उत्तराखंड के सलामी बल्लेबाज कर्ण वीर कौशल ने 2018 में विजय हजारे ट्रॉफी में पहला दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने सिक्किम के खिलाफ 135 गेंदों में 202 रन बनाए थे।

    जायसवाल और सैमसन

    जायसवाल, सैमसन भी विजय हजारे ट्रॉफी में लगा चुके हैं दोहरा शतक 

    17 साल की उम्र में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने मुंबई के लिए खेलते हुए लिस्ट-A क्रिकेट में दोहरा शतक लगा दिया था।

    वह दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2019 के विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ 154 गेंदों में 203 रन बनाए थे।

    उसी सीजन केरल के संजू सैमसन ने गोवा के खिलाफ 129 गेंदों पर शानदार 212* रन बनाए थे।

    सबसे बड़ा स्कोर

    जगदीसन ने बनाया है सबसे बड़ा स्कोर 

    तमिलनाडु क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज नारायण जगदीसन ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 2022 के विजय हजारे ट्रॉफी मैच में 141 गेंदों में 277 रन बनाए थे। यह लिस्ट-A क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

    जगदीसन ने साल 2002 में सरे बनाम ग्लैमरगन मुकाबले में अली ब्राउन द्वारा बनाए गए 268 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

    जगदीसन ने 114 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया, जो लिस्ट-A क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे तेज है।

    व्यास और गायकवाड़

    समर्थ व्यास और रुतुराज गायकवाड़ भी जड़ चुके हैं दोहरा शतक 

    साल 2022 के विजय हजारे ट्रॉफी में ही सौराष्ट्र के समर्थ व्यास ने भी दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने दिल्ली में मणिपुर क्रिकेट टीम के खिलाफ 131 गेंदों में 200 रन बनाए थे।

    उसी संस्करण के क्वार्टर फाइनल मैच में महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाफ 159 गेंदों में नाबाद 220 रन बनाए थे।

    उन्होंने उस टूर्नामेंट मे 1 ओवर में 7 छक्के (एक नो बॉल पर) भी लगाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    पृथ्वी शॉ
    क्रिकेट समाचार
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    रोहित शर्मा

    ICC टेस्ट रैंकिंग: बल्लेबाजों में रोहित शर्मा शीर्ष 10 में शामिल, यशस्वी जायसवाल 73वें नंबर पर  ICC रैंकिंग
    रोहित शर्मा WTC में 2,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित-यशस्वी का कमाल, विदेश में संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतकीय साझेदारी वाली भारतीय सलामी जोड़ी बनी भारतीय क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: यशस्वी जायसवाल ने अपने दूसरे टेस्ट में लगाया अर्धशतक, बनाया खास रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल

    पृथ्वी शॉ

    क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने खरीदी BMW 6 सीरीज ग्रैन टूरिस्मो, जानिए कार के फीचर्स BMW कार
    IPL 2022 से पहले यो-यो टेस्ट में फेल हुए पृथ्वी शॉ, हार्दिक ने पास किया टेस्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: नॉकआउट स्टेज के लिए मुंबई की टीम घोषित, पृथ्वी शॉ करेंगे कप्तानी क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22, फाइनल: यशस्वी जायसवाल ने लगाया अर्धशतक, ऐसा रहा पहला दिन क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट एशिया कप के वो रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ना है बेहद मुश्किल एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप के शीर्ष-5 गेंदबाजों में भारत का एक भी खिलाड़ी नहीं, जानिए आंकड़े  एशिया कप क्रिकेट
    फवाद आलम ने छोड़ा पाकिस्तान क्रिकेट का साथ, अब अमेरिका के लिए खेलते हुए आएंगे नजर पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    शोएब मलिक ने पाकिस्तान के लिए टी-20 खेलने की जताई इच्छा, बोले- उम्मीद नहीं है पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए रोचक आंकड़े  एशिया कप क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने क्रिकेट को कहा अलविदा, ऐसे रहे हैं उनके आंकड़े मनोज तिवारी
    एशिया कप 2023: श्रीलंकाई खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स, जानिए रोचक आंकड़े  एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप में कैसा रहा है विराट कोहली और बाबर आजम का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  एशिया कप क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025