NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2019: पहले 6 मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलेंगे लसिथ मलिंगा, जानें क्यों
    अगली खबर
    IPL 2019: पहले 6 मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलेंगे लसिथ मलिंगा, जानें क्यों

    IPL 2019: पहले 6 मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलेंगे लसिथ मलिंगा, जानें क्यों

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Mar 22, 2019
    09:36 pm

    क्या है खबर?

    IPL 2019 के आगाज़ से पहले मुंबई इंडियंस (MI) की टीम को बड़ा झटका लगा है।

    मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा ने IPL 2019 के शुरूआती 6 मैचों में नहीं खेलने का फैसला किया है।

    मलिंगा ने विश्व कप के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए यह फैसला लिया है।

    आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस रविवार, 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के साथ इस सीज़न का पहला मैच खेलेगी।

    फैसला

    2019 विश्व कप खलेने के लिए मलिंगा ने खुद को IPL से बाहर किया

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों से कहा कि उन्हें सुपर प्रांतीय घरेलू वनडे टूर्नामेंट खेलना होगा, तभी उन्हें विश्व कप टीम में चुना जाएगा।

    चयनकर्ताओं की इस मांग के मद्देनज़र लसिथ मलिंगा ने IPL के शुरूआती 6 मैच नहीं खेलने का फैसला किया है।

    इसके साथ ही मलिंगा ने MI को सुझाव दिया है कि वो उनकी जगह पूरे टूर्नामेंट के लिए किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है।

    बातचीत

    मैं यह देश के लिए कर रहा हूं- मलिंगा

    ESPNcricinfo से बातचीत में मलिंगा ने कहा, "मैंने IPL में खेलने के लिए बोर्ड से प्रमाण पत्र मांगा था और पहले उन्होंने हां कहा था। लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि जो खिलाड़ी विश्व कप में जाना चाहते हैं उन्हें प्रांतीय टूर्नामेंट खेलना होगा।"

    मलिंगा ने आगे कहा, "मैंने बोर्ड से कहा कि मैं प्रांतीय टूर्नामेंट में खेलूंगा। मेरे लिए देश पहले है। मैं IPL की कमाई खोने के लिए तैयार हूं। मैं यह देश के लिए कर रहा हूं।"

    जानकारी

    नीलामी में 2 करोड़ रूपये में बिके थे मलिंगा

    IPL 2019 की नीलामी में MI ने 2 करोड़ रूपये में मलिंगा को अपनी टीम में शामिल किया था।

    श्रीलंका बोर्ड ने मलिंगा को सुपर प्रांतीय टूर्नामेंट में गाले का कप्तान बनाया है। साथ ही वह वर्तमान में श्रीलंका के भी कप्तान हैं।

    श्रीलंका में सुपर प्रांतीय टूर्नामेंट 4 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चलेगा।

    मलिंगा फिलहाल साउथ अफ्रीका में टी-20 टीम का हिस्सा हैं और 26 मार्च को उन्हें वापस श्रीलंका जाना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    लसिथ मलिंगा

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा BE Rall-E की टेस्टिंग में दिखी झलक, जानिए कैसा होगा लुक  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2019: जानिए चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में कौन है ज़्यादा मज़बूत विराट कोहली
    IPL 2019: जानिए कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद में कौन है ज़्यादा मज़बूत कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019: जानिए मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स में कौन है ज़्यादा मज़बूत क्रिकेट समाचार
    IPL 2019: जानिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब में कौन है ज़्यादा मज़बूत विराट कोहली

    क्रिकेट समाचार

    स्मिथ और वार्नर के साथ ऑस्ट्रेलिया जीत सकता है 2019 विश्व कप- शेन वॉर्न डेविड वार्नर
    IPL 2019 में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं 'मिस्टर 360 डिग्री' एबी डिविलियर्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: यहां जानिए CSK की संभावित प्लेइंग इलेवन, जिसे हराना सभी के लिए मुश्किल होगा इंडियन प्रीमियर लीग
    सीरीज़ जीतने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम 11 विराट कोहली

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2019 Auction: नीलामी में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों की लिस्ट कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019: ये गेंदबाज़ बन सकते हैं पर्पल कैप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019: बढ़ सकती है मुंबई इंडियंस की मुश्किलें, बुमराह को दिया जा सकता है आराम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: जानिए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में कौन है ज़्यादा मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग

    लसिथ मलिंगा

    जानें IPL के इतिहास में किन गेंदबाज़ों ने हासिल की पर्पल कैप भारत की खबरें
    टी-20 विश्व कप 2020 में क्वालीफाई करने में नाकाम रहे श्रीलंका और बांग्लादेश क्रिकेट समाचार
    इन खिलाड़ियों के लिए IPL 2019 साबित हो सकता है आखिरी सीज़न इंडियन प्रीमियर लीग
    जानें IPL के इतिहास में किन गेंदबाज़ों ने हासिल की पर्पल कैप भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025