NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: एक मैच में खेले गए दो सुपर ओवर, KXIP ने MI को हराया
    खेलकूद

    IPL: एक मैच में खेले गए दो सुपर ओवर, KXIP ने MI को हराया

    IPL: एक मैच में खेले गए दो सुपर ओवर, KXIP ने MI को हराया
    लेखन Neeraj Pandey
    Oct 19, 2020, 12:17 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL: एक मैच में खेले गए दो सुपर ओवर, KXIP ने MI को हराया

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 36वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने मुंबई इंडियंस (MI) को लगातार दो सुपर ओवर खेलकर हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने क्विंटन डिकॉक (53) की बदौलत 176/6 का स्कोर खड़ा किया था। स्कोर का पीछा करते हुए KXIP ने भी केएल राहुल (77) की शानदार पारी के बावजूद 176/6 रन ही बनाए। एक नजर डालते हैं मैच में बने रिकॉर्ड्स पर।

    पहली बार एक दिन में खेले गए दो सुपर ओवर

    IPL इतिहास में यह पहला मौका है जब एक ही दिन में तीन सुपर ओवर खेले गए। इससे पहले दिन में भी KKR ने सुपर ओवर में मैच जीता था। इस सीजन के पांच सुपर ओवर किसी IPL सीजन के सबसे अधिक सुपर ओवर हैं।

    इस तरह KXIP ने जीता सुपर ओवर

    पहले सुपर ओवर में बुमराह ने दो विकेट लिए और केवल पांच रन ही खर्च किए। IPL सुपर ओवर में दोनों विकेट लेने वाले बुमराह छठे गेंदबाज बने। KXIP के लिए मोहम्मद शमी ने कोई विकेट नहीं लिया, लेकिन पांच ही रन खर्च करके सुपर ओवर टाई करा दिया। दूसरे सुपर ओवर में MI ने 11/1 का स्कोर बनाया था। क्रिस गेल ने पहली गेंद पर छक्का लगाया और मयंक अग्रवाल ने चौका मारकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

    डिकॉक ने की सचिन की बराबरी

    क्विंटन डिकॉक ने 43 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेली और लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया। सचिन तेंदुलकर के बाद वह MI के लिए लगातार तीन अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 2019 से डिकॉक ने IPL में आठ अर्धशतक लगाए हैं और चौथे सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। आज की पारी से पहले डिकॉक ने 53 और 78* की पारी खेली थी।

    एक बार फिर बुमराह का शिकार बने मयंक

    जसप्रीत बुमराह ने मयंक अग्रवाल को IPL में तीसरी बार आउट किया है। बुमराह के खिलाफ मयंक ने 10 गेंदों का सामना किया है और केवल दो रन बना सके हैं। IPL में बुमराह संयुक्त रूप से मयंक को सबसे अधिक बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन, चहल और संदीप शर्मा ने भी मयंक को 3-3 बार आउट किया है। चहल और अश्विन ने मयंक को तीन बार आउट करने के लिए 27-27 गेंदें ली हैं।

    मैक्सवेल ने खेली हैं इस सीजन बिना छक्का लगाए सबसे अधिक गेंदें

    ग्लेन मैक्सवेल आज शून्य पर आउट हुए। इस सीजन उन्होंने 1 ,5, 13*, 11, 11*, 7, 10*, 0 की पारियां खेली हैं। मैक्सवेल सबसे अधिक 63 गेंदें खेलने के बाद एक भी छक्का नहीं लगा सके हैं।

    राहुल ने लगाया सीजन का पांचवां अर्धशतक

    KXIP के कप्तान केएल राहुल ने इस सीजन का पांचवां अर्धशतक और छठा 50 से अधिक का स्कोर बनाया। राहुल ने 35 गेंदों में IPL में अपना 21वां अर्धशतक लगाया। वह इस सीजन सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। 51 गेंदों में 77 रनों की पारी के दौरान राहुल इस सीजन 500 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बने हैं। लगातार तीन सीजन 500 से अधिक रन बनाने वाले राहुल पहले भारतीय बने हैं।

    इस तरह रहा दोनों टीमों का 20 ओवर्स का हाल

    पहले बल्लेबाजी करने उतरी MI के लिए डिकॉक (53) के अलावा किरोन पोलार्ड ने 12 गेंदों में नाबाद 34 रनों की पारी खेली। KXIP के लिए मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह ने सबसे अधिक 2-2 विकेट हासिल किए। स्कोर का पीछा करते हुए KXIP ने 14वें ओवर तक 115 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। राहुल (77) ने KXIP के लिए सबसे अधिक रन बनाए तो वहीं जसप्रीत बुमराह ने MI के लिए तीन विकेट चटकाए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    पंजाब किंग्स
    IPL 2020

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2020: सुपर ओवर में KKR ने SRH को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार
    IPL 2020: मुंबई इंडियंस के सामने होगी KXIP, पढ़ें पिच रिपोर्ट और अन्य जरूरी बातें क्रिकेट समाचार
    IPL: जसप्रीत बुमराह के खिलाफ कैसा रहा है मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    गांगुली ने किया कंफर्म, एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट खेलेगा भारत सौरव गांगुली
    IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद के सामने होगी KKR, पढ़ें पिच रिपोर्ट और अन्य जरूरी बातें कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020: दिनेश कार्तिक ने छोड़ी कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी, इयोन मोर्गन होंगे नए कप्तान कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020: RCB के सामने होगी KXIP, जानें पिच रिपोर्ट और अन्य जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2020: KKR को हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची MI, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020: MI से भिड़ेगी KKR, जानिये संभावित प्लेइंग इलेवन और अन्य आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020: DC को हराकर MI ने हासिल किया पहला स्थान, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    ये हैं IPL में हार्दिक पंड्या द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियां इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    IPL 2020: अब तक कैसा रहा है इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ियों का प्रदर्शन? कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020: रोमांचक मुकाबले में KKR ने KXIP को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब के सामने होगी कोलकाता नाइटराइडर्स, पिच रिपोर्ट और अन्य जरूरी बातें कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020: SRH ने KXIP को बड़े अंतर से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2020

    IPL 2020: DC ने सीजन में दूसरी बार RR को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: SRH को हराकर CSK ने लिया बदला, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: आधा सीजन हुआ समाप्त, अब तक के मैचों से क्या निष्कर्ष निकला? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: मिड सीजन ट्रांसफर विंडो के नियम, उपलब्ध खिलाड़ियों समेत अहम बातें इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023