Page Loader
MI बनाम DC: कुलदीप यादव ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े

MI बनाम DC: कुलदीप यादव ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े

May 21, 2025
08:18 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 63वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कुलदीप यादव ने अहम उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, इस स्पिनर ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए। मुंबई इंडियंस (MI) के रयान रिकेल्टन उनका 100वां शिकार बने। वह IPL के इतिहास में विकेटों का शतक लगाने वाले विश्व के कुल 29वें गेंदबाज बने हैं। आइए उनके IPL के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

ऐसा है कुलदीप का IPL करियर 

कुलदीप ने साल 2016 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 97 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 94 पारियों में लगभग 27 की औसत के साथ 100 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वह 4 बार 4 विकेट हॉल ले चुके हैं। IPL में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा है।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

आंकड़े 

इस सूची में शामिल हुए कुलदीप

इसके साथ ही सबसे तेज 100 IPL विकेट लेने वाले स्पिनरों में कुलदीप 5वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 97 पारियों का सहारा लिया है। बता दें कि अमित मिश्रा और राशिद खान इस सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। इन दोनों ने 83-83 पारियों में विकेटों का शतक लगाया था। उनके बाद युजवेंद्र चहल ने 84 पारियों में और सुनील नरेन ने 86 पारियों में 100 विकेट पूरे किए थे।