NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / कौन हैं धोनी के जबरा फैन विराट सिंह? IPL नीलामी में मिले एक करोड़ 90 लाख
    अगली खबर
    कौन हैं धोनी के जबरा फैन विराट सिंह? IPL नीलामी में मिले एक करोड़ 90 लाख

    कौन हैं धोनी के जबरा फैन विराट सिंह? IPL नीलामी में मिले एक करोड़ 90 लाख

    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 20, 2019
    01:34 pm

    क्या है खबर?

    विराट नाम आते ही क्रिकेट फैंस को विराट कोहली की याद आती है, लेकिन अब एक दूसरा विराट क्रिकेट जगत में धूम मचाने के लिए तैयार है।

    जी हां, हम बात कर रहे हैं झारखंड के 22 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज विराट सिंह की जिन्हें IPL नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने एक करोड़ 90 लाख रूपये में खरीदा है।

    आइए जानते हैं कि कौन हैं ये विराट और कैसा रहा है इनका अब तक का सफर।

    शुरुआत

    14 साल की उम्र में ही दिखाई प्रतिभा

    विराट का जन्म 8 दिसंबर, 1997 को जमशेदपुर में हुआ था और तब जमशेदपुर भी बिहार का हिस्सा था।

    अपने बचपन के कोच वेंकटराम के अंडर ट्रेनिंग करते हुए विराट ने काफी कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा दिखा दी थी।

    बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 14 साल की उम्र में ही झारखंड के लिए अपना अंडर-19 डेब्यू कर लिया था।

    2012-13 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में उन्होंने पांच पारियों में 152 रन बनाए थे।

    कप्तान

    कूच बिहार ट्रॉफी में 15 साल की उम्र में ही बने झारखंड के कप्तान

    वीनू मांकड़ ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें बीसीसीआई की इंटरजोनल प्रतियोगिता में ईस्ट जोन के लिए खेलने के लिए चुना गया।

    इसके बाद अंडर-19 क्रिकेट में वह 15 साल की उम्र में ही कूच बिहार ट्रॉफी में झारखंड के कप्तान बन गए।

    कूच बिहार ट्रॉफी में 120 और 190 रनों की पारियों के साथ उन्होंने पांच पारियों में ही 508 रन बना डाले।

    वह उसी दौरान ईस्ट जोन के लिए भी खेल रहे थे।

    जानकारी

    धोनी के फैन हैं विराट

    पूर्व भारतीय कप्तान और महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोविंग बहुत लंबी है। विराट भी धोनी की फैन लिस्ट में शामिल हैं। धोनी रांची के रहने वाले हैं और विराट भी झारखण्ड से ही आते हैं।

    सीनियर डेब्यू

    मार्च 2014 में किया झारखंड के लिए सीनियर टीम डेब्यू

    2013-14 सीजन में विराट को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए चुना गया और उन्होंने झारखंड के लिए अपना सीनियर टीम डेब्यू किया।

    झारखंड सेमीफाइनल तक पहुंची और विराट ने टीम के लिए सभी पांच मैच खेलते हुए दो अर्धशतक लगाए।

    उनकी शानदार फॉर्म को देखते हुए उसी महीने उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए भी झारखंड की टीम में शामिल होने का मौका दिया गया।

    टी-20

    टी-20 में शानदार रहा है विराट का प्रदर्शन

    2 अप्रैल, 2014 में झारखंड के लिए अपना टी-20 डेब्यू करने वाले विराट अब तक 56 टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं।

    इस दौरान उन्होंने 12 बार नाबाद रहते हुए 35 से ज़्यादा की औसत के साथ 1,552 रन बनाए हैं।

    विराट ने टी-20 में कुल 10 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 81 का रहा है।

    इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 10 मैचों में 343 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    महेंद्र सिंह धोनी
    आईपीएल समाचार

    ताज़ा खबरें

    कार के दस्तावेजों को डिजिलॉकर में रखने के कई फायदे, ऐसे करें अपलोड  कार
    जूनियर एनटीआर का फिल्मी दुनिया से है गहरा नाता, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम?  जूनियर एनटीआर
    भारत में फिर बढ़ने लगा कोरोना वायरस का प्रकोप, एक हफ्ते में आए 164 नए मामले  कोरोना वायरस
    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉन्फ्रेंस में AI टूल्स समेत क्या कुछ हुआ पेश? माइक्रोसॉफ्ट

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब से ही खेलेंगे आर अश्विन, कप्तानी पर संशय बरकरार क्रिकेट समाचार
    दिल्ली और RCB के लिए खेल चुके इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स ने बनाया कोच क्रिकेट समाचार
    क्या मुंबई इंडियंस छोड़ RCB में शामिल होंगे जसप्रीत बुमराह? MI ने दिया मज़ेदार जवाब क्रिकेट समाचार
    IPL में आ सकता है नया नियम, 11 की जगह टीम में चुनने होंगे 15 खिलाड़ी क्रिकेट समाचार

    महेंद्र सिंह धोनी

    विश्व कप 2019: योगराज सिंह ने धोनी को बताया सेमीफाइनल में हार का जिम्मेदार भारतीय क्रिकेट टीम
    क्या BCCI चाहता हैं कि धोनी जल्द ही संन्यास ले लें? क्रिकेट समाचार
    वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम का हिस्सा नहीं होंगे धोनी, ऋषभ पंत को करेंगे तैयार क्रिकेट समाचार
    कप्तान विराट कोहली नहीं करेंगे आराम, वेस्टइंडीज दौरे पर जाने के लिए हैं तैयार विराट कोहली

    आईपीएल समाचार

    CPL ड्रॉफ्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय बने इरफान पठान, क्या खेलने का मिलेगा मौका? क्रिकेट समाचार
    दुनियाभर के नेताओं के बीच खेला जायेगा क्रिकेट विश्व कप, भारत समेत आठ देश लेंगे हिस्सा पाकिस्तान समाचार
    युवराज सिंह ने लिखी BCCI को चिट्ठी, विदेशी लीग्स में खेलने की मांगी अनुमति BCCI
    क्रिकेटर रसिख सलाम ने छिपाई थी असली उम्र, BCCI ने किया दो साल के लिए बैन BCCI
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025