NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / #HappyBirthdayRooney: जानें रूनी दवारा बनाए गए क्लब और इंटरनेशनल रिकॉर्ड
    अगली खबर
    #HappyBirthdayRooney: जानें रूनी दवारा बनाए गए क्लब और इंटरनेशनल रिकॉर्ड

    #HappyBirthdayRooney: जानें रूनी दवारा बनाए गए क्लब और इंटरनेशनल रिकॉर्ड

    लेखन Neeraj Pandey
    Oct 24, 2019
    04:15 pm

    क्या है खबर?

    एवर्टन फुटबॉल क्लब के साथ अपना करियर शुरु करके मैनचेस्टर यूनाइटेड लेजेंड बनने वाले पूर्व इंग्लिश कप्तान वेन रूनी आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    रूनी ने प्रीमियर लीग में यूनाइटेड के लिए 13 सीजन तक खेला है और क्लब के साथ तमाम खिताब जीते हैं।

    इंग्लैंड नेशनल टीम के साथ भी रूनी का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है।

    उनके जन्मदिन पर हम एक नजर डाल रहे हैं उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर।

    इंग्लैंड

    इंग्लैंड के सबसे युवा स्कोरर

    रूनी ने पदार्पण करने के बाद 17 साल 317 दिन की उम्र में इंग्लैंड के लिए पहला गोल दागा, और इंग्लिश टीम के सबसे युवा गोल स्कोरर बन गए।

    2004 में रूनी ने अपना पहला यूरो कप खेला, और 17 जून 2004 को स्विटज़रलैंड के खिलाफ 2 गोल दागकर वो यूरो कप में गोल दागने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

    हालांकि रूनी का यह रिकार्ड 4 दिन बाद ही स्विस मिडफील्डर होहान द्वारा तोड़ दिया गया था।

    सबसे ज़्यादा गोल

    इंग्लैंड के लिए सबसे ज़्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड

    लगभग 15 साल के इंटरनेशनल करियर में रूनी में इंग्लैंड के लिए 120 अपिएरेंस में 53 गोल दागे और सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल गोल दागने वाले इंग्लिश फुटबॉलर हैं।

    106 अपिएरेंस में 49 गोल दागने वाले बॉबी चार्ल्टन के नाम इंग्लैंड के लिए सबसे ज़्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड 45 सालों तक था जिसे रूनी ने अपने नाम किया।

    वर्तमान खिलाड़ियों में 26 वर्षीय हैरी केन 26 गोल दाग चुके हैं।

    प्रीमियर लीग

    एक क्लब के लिए सबसे ज़्यादा प्रीमियर लीग गोल

    वेन रूनी ने यूनाइटेड के लिए खेले 13 सीजन में लगातार गोल दागे थे।

    प्रीमियर लीग में रूनी ने यूनाइटेड के लिए 183 गोल दागे थे और एक क्लब के लिए प्रीमियर लीग में सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं।

    वर्तमान समय में सर्जियो अगुएरो ने मैनचेस्टर सिटी के लिए 172 गोल दाग दिए हैं रूनी के रिकॉर्ड को तोड़ने के काफी करीब हैं।

    मैनचेस्टर यूनाइटेड

    मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए सबसे ज़्यादा गोल

    रूनी ने यूनाइटेड के लिए 559 मुकाबले खेले थे और क्लब के लिए सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं।

    कुल 253 गोल दागने वाले रूनी ने यूनाइटेड के लिए सबसे ज़्यादा 39 यूरोपियन गोल भी दागे हैं।

    रूनी से पहले क्लब के लिए सबसे ज़्यादा गोल दागने का नाम बॉबी चार्ल्टन के नाम था जिन्होंने 758 मैचों में क्लब के लिए 249 गोल दागे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मैनचेस्टर यूनाइटेड
    प्रीमियर लीग फुटबॉल
    वेन रुनी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, फाइनल: विराट कोहली सर्वाधिक चौके जड़ने वाले बल्लेबाज बने, शिखर धवन को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन ने फाइनल में लिए 3-3 विकेट, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025 में शानदार रहा विराट कोहली का प्रदर्शन, ये रिकॉर्ड्स भी किए अपने नाम  विराट कोहली
    भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान 10 जून तक स्थगित शुभांशु शुक्ला

    मैनचेस्टर यूनाइटेड

    #KnowYourClub: जानें, सबसे सफल इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड का इतिहास फुटबॉल समाचार
    FA कप: मैनचेस्टर यूनाइटेड ने चेल्सी को 2-0 से हराया, बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह चेल्सी FC
    प्रीमियर लीग: मैनचेस्टर यूनाइटेड बनाम लिवरपूल- मैच प्रीव्यू, टीम न्यूज और फैंटेसी इलेवन लिवरपूल FC
    मेसी ने अपने नाम की एक और उपलब्धि, जानें इस वीकेंड फुटबॉल जगत में क्या-क्या हुआ लिवरपूल FC

    प्रीमियर लीग फुटबॉल

    #KnowYourClub: जानें, चैंपियन्स लीग में सबसे सफल इंग्लिश क्लब लिवरपूल का संपूर्ण इतिहास लिवरपूल FC
    प्रीमियर लीग: चेल्सी पर लगा दो ट्रांसफर विंडो का बैन, फीफा ने भारी जुर्माना भी लगाया चेल्सी FC
    #KnowYourClub: प्रीमियर लीग क्लब आर्सनल का संपूर्ण इतिहास, जानें कैसा रहा है गनर्स का सफर आर्सेनल FC
    अपनी जगह बचाने के लिए सार्री को करने होंगे ये काम, क्लब को देना होगा साथ चेल्सी FC

    वेन रुनी

    अपना फेयरवेल मैच खेलने को तैयार वेन रूनी के इंटरनेशनल करियर पर एक नजर फुटबॉल समाचार
    रूनी को भरोसा केन तोड़ेंगे उनका इंटरनेशनल रिकॉर्ड इंग्लैंड फुटबॉल टीम
    मोरीनियो चाहते तो मैं यूनाइटेड में ही करियर खत्म करना पसंद करता- रूनी मैनचेस्टर यूनाइटेड
    शराब के नशे में अभद्रता करने के लिए मैनचेस्टर यूनाइटेड लेजेंड वेन रूनी हुए गिरफ्तार फुटबॉल समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025