Page Loader
युजवेंद्र चहल का आज है जन्मदिन, जानें उनके बारे में कुछ विशेष बातें

युजवेंद्र चहल का आज है जन्मदिन, जानें उनके बारे में कुछ विशेष बातें

लेखन Neeraj Pandey
Jul 23, 2019
05:33 pm

क्या है खबर?

भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल मंगलवार को 29 साल के हो गए। दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ने काफी तेजी के साथ खुद को वर्तमान समय के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक बनाया है। वनडे क्रिकेट में चहल भारतीय टीम के स्थाई सदस्य बन गए हैं। एक नजर डालते हैं चहल द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर।

चहल

क्रिकेटर से पहले चेस चैंपियन थे चहल

चहल इकलौते स्पोर्टपर्सन हैं जिन्होंने भारत को चेस और क्रिकेट दोनों खेलों में रिप्रजेंट किया है। क्रिकेटर बनने से पहले चहल चेस खेलते थे और उन्होंने कई एज ग्रुप में भारत को रिप्रजेंट किया था। 2002 में नेशनल चिल्ड्रेंस चेस में चहल को अंडर-12 चैंपियन का ताज मिला था। उन्होंने एशियन यूथ चैंपियनशिप की अंडर-12 कैटिगरी में भी भारत को रिप्रजेंट किया था।

सफर

किस तरह हुआ चहल का उदय?

चेस में कोई स्पॉन्सर नहीं मिलने के कारण युवा चहल ने क्रिकेट की ओर रुख किया। 2009 में पहली बार चहल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था जब उन्होंने नेशनल अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में 34 विकेट झटके थे। उसी साल चहल ने हरियाणा के लिए अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था। 2011 में उन्हें IPL में मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रूपए की कीमत में खरीदा था।

IPL

IPL में चहल का सफर

2011 में चैंपियन्स लीग टी-20 के फाइनल में चहल मुंबई के लिए स्टार रहे थे। फाइनल में चहल ने 2 विकेट हासिल किए थे। 2014 में चहल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीद लिया और उसके बाद से ही चहल ने बैंगलोर की टीम में अपनी जगह बेहद मजबूत कर ली। छह सीजन में चहल ने बैंगलोर के लिए 100 विकेट झटके हैं। 2015 में चहल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 विकेट झटके थे।

भारतीय टीम

डेब्यू करने के बाद से चहल ने किया है लगातार शानदार प्रदर्शन

29 वर्षीय खिलाड़ी ने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना वनडे और टी-20 डेब्यू किया था और उसके बाद से ही वह प्लेइंग इलेवन का अटूट हिस्सा बन चुके हैं। 49 वनडे मैचों में चहल ने अब तक 84 विकेट हासिल किए हैं। चहल ने अब तक 31 टी-20 मुकाबले भी खेले हैं और उनमें 46 विकेट हासिल किए। विश्व कप 2019 में चहल ने 8 मैचों में 12 विकेट हासिल किए थे।

ट्विटर पोस्ट

BCCI ने किया मजाकिया अंदाज में विश

ट्विटर पोस्ट

रोहित ने बताया चहल को G.O.A.T.