Loading...
केएल राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा चौथा टेस्ट अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
केएल राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा चौथा टेस्ट अर्धशतक

केएल राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा चौथा टेस्ट अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Aug 16, 2026
03:55 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (82) खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 21वां और श्रीलंका के खिलाफ चौथा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 127 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही भारतीय टीम पहली पारी में मजबूत स्कोर की ओर अग्रसर हो पाई। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही राहुल की पारी और साझेदारी?

राहुल ने यशस्वी जायसवाल (32) के साथ पारी की शुरुआत करते हुए 47 रन की साझेदारी निभाई।

इसके बाद उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 150 रन की अटूट साझेदारी निभाई, लेकिन 77 रन के निजी स्कोर पर वह मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए।

बाद में बल्लेबाजी करने आने पर वह 5 रन जोड़कर 82 रन पर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 175 गेंदों पर 10 चौके और 1 छक्का जड़ा।

जानकारी

राहुल ने गौतम गंभीर को पीछे छोड़ा

अपनी इस पारी के दौरान केवल 2 रन बनाते ही राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रनों के मामले में भारत के मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर (4,154 रन) को पीछे छोड़ दिया। वह अब भारत के लिए 16वें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है राहुल का टेस्ट करियर?

राहुल ने 2014 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

अपने शुरुआती कुछ वर्षों में उनका टेस्ट करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा। हालांकि, वह अब भारत की बल्लेबाजी का मुख्य आधार हैं।

वह अब तक 70 टेस्ट खेल चुके हैं, जिसकी 120 पारियों में 36.82 की औसत से 4,235 रन बनाए हैं। जिनमें 12 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 199 रन का रहा है।

ADVERTISEMENT