NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024 की नीलामी में KKR ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव, जानिए पूरी टीम 
    अगली खबर
    IPL 2024 की नीलामी में KKR ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव, जानिए पूरी टीम 
    KKR ने नीलामी में 10 खिलाड़ियों को खरीदा (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024 की नीलामी में KKR ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव, जानिए पूरी टीम 

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 20, 2023
    08:19 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की नीलामी बीते 19 दिसंबर को दुबई में सम्पन्न हुई, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 10 खिलाड़ियों को 31.35 करोड़ रुपये में खरीदा।

    नीलामी के बाद भी KKR के दल में कुल 23 खिलाड़ी ही हो सके। बता दें कि कोई भी टीम अपने दल में अधिकतम 25 खिलाड़ी शामिल कर सकती है।

    नीलामी के बाद KKR के पर्स में 1.35 करोड़ रुपये शेष बचे।

    आइए पूरी टीम पर एक नजर डालते हैं।

    स्टार्क

    KKR ने स्टार्क को रिकॉर्ड बोली पर खरीदा

    मिचेल स्टार्क को KKR ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये निर्धारित था।

    वे IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। नीलामी में उनके पीछे KKR के अलावा गुजरात टाइटंस (GT), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) ने भी दिलचस्पी दिखाई।

    स्टार्क ने अब तक IPL करियर में 27 मैच खेले हैं। इस दौरान इस खिलाड़ी ने 20.38 की उम्दा औसत और 7.17 की इकॉनमी रेट से 34 विकेट लिए हैं।

    अन्य खिलाड़ी

    KKR ने इन खिलाड़ियों पर भी लगाया दांव

    स्टार्क के अलावा KKR ने शेरफेन रदरफोर्ड, मुजीब उर रहमान और गस एटकिंसन के रूप में विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा। KKR ने रदरफोर्ड को 1.5 करोड़ रुपये, मुजीब को 2 करोड़ और एटकिंसन को एक करोड़ रुपये में खरीदा।

    भारतीय खिलाड़ियों में केएस भरत (50 लाख रुपये), चेतन सकारिया (50 लाख रुपये), अंगकृष रघुवंशी (20 लाख रुपये), रमनदीप सिंह (20 लाख रुपये), मनीष पांडे (50 लाख रुपये) और साकिब हुसैन (20 लाख रुपये) को अपने साथ शामिल किया।

    KKR

    ऐसा है KKR का पूरा दल 

    ऐसा है KKR की पूरी टीम: नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जेसन रॉय, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिचेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, गस एटकिंसन और साकिब हुसैन।

    बता दें कि KKR ने किसी भी खिलाड़ी को ट्रेड के जरिए शामिल नहीं किया था।

    खिताब 

    2 बार खिताब जीत चुकी है KKR 

    KKR पहले 3 सीजनों में लगातार छठे, आठवें और छठे स्थान पर रही थी। चौथे सीजन में वे पहली बार प्ले-ऑफ में पहुंचे थे और साल 2012 में पहली बार उन्होंने IPL खिताब अपने नाम किया था।

    2014 में एक बार फिर वे IPL चैंपियन बने थे। साल 2016, 2017 और 2018 में लगातार 3 बार वे प्ले-ऑफ में पहुंचे थे।

    साल 2021 में KKR उपविजेता रही थी, जबकि पिछले सीजन में टीम प्ले-ऑफ में भी नहीं पहुंच सकी थी।

    जानकारी

    IPL 2023 में 7वें स्थान पर रही थी KKR

    IPL 2023 में नितीश की कप्तानी में KKR ने 14 में से अपने 6 मैच जीते थे और 8 में शिकस्त झेली थी। अंक तालिका में टीम 7वें स्थान पर रही थी। अगले सीजन में अय्यर के नेतृत्व में टीम चुनौती पेश करेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RCB बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- पाकिस्तान का रहीम यार एयरबेस ICU में है नरेंद्र मोदी
    'सितारे जमीन पर' का पहला गाना 'गुड फॉर नथिंग' जारी, शंकर महादेवन ने दी आवाज  आमिर खान
    इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे करेंगे कप्तानी  अंडर-19 क्रिकेट

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2023: KKR ने आखिरी गेंद पर PBKS को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम PBKS: नितीश राणा ने जमाया IPL करियर का 17वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  नितीश राणा
    IPL 2023: KKR बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: जोस बटलर का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  जोस बटलर

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024 नीलामी: उमेश यादव को गुजरात टाइटंस ने 5.8 करोड़ रुपये में खरीदा उमेश यादव
    IPL 2024 नीलामी: शिवम मावी को LSG ने 6.40 करोड़ रुपये में खरीदा IPL नीलामी
    मिचेल स्टार्क बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, KKR ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा मिचेल स्टार्क
    IPL 2024 नीलामी: चेतन सकारिया को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा  IPL 2024

    IPL 2024

    IPL 2024 नीलामी: हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: डेरिल मिचेल को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा  डेरिल मिचेल
    IPL 2024 नीलामी: क्रिस वोक्स को पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: अजमतुल्लाह उमरजई को गुजरात टाइटंस ने 50 लाख रुपये में खरीदा  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024 नीलामी: पैट कमिंस को सनराजइर्स हैदराबाद ने रिकॉर्ड 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा पैट कमिंस
    IPL 2024 नीलामी: गेराल्ड कोएत्जी को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: केएस भरत को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा केएस भरत
    IPL 2024 नीलामी: अलजारी जोसेफ को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025