NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: ये ऑलराउंडर खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल, जानिए सभी के आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2024: ये ऑलराउंडर खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल, जानिए सभी के आंकड़े
    आंद्रे रसेल गेंद और बल्ले दोनों से कमाल कर सकते हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: ये ऑलराउंडर खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल, जानिए सभी के आंकड़े

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 16, 2024
    11:44 am

    क्या है खबर?

    भारत में क्रिकेट का त्योहार यानी IPL 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहला मुकाबला 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच होना है।

    सभी टीम इस टूर्नामेंट के लिए तैयार है। इस लीग में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो बल्ले और गेंद दोनों से कमाल करते हैं।

    ऐसे में आइए 5 शीर्ष ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं जो इस सीजन कमाल कर सकते हैं।

    #1

    हार्दिक पांड्या 

    हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) में वापस लौट आए हैं। वह इस टीम के लिए कप्तानी करते हुए भी नजर आएंगे।

    यह खिलाड़ी IPL में गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन करते आया है।

    IPL के 123 मुकाबलों में उन्होंने 30.38 की औसत और 145.86 की स्ट्राइक रेट से 2,309 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 10 अर्धशतक भी निकले हैं।

    गेंदबाजी में हार्दिक ने 33.26 की औसत से 53 विकेट अपने नाम किए हैं।

    #2

    आंद्रे रसेल 

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनपर उनकी फ्रेंचाइजी बहुत भरोसा जताती है।

    टीम को जब रन चाहिए तो वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शैली से रन बनाते हैं। इसके अलावा विपक्षी बल्लेबाज को पवेलियन भेजने के लिए भी वह तैयार रहते हैं।

    IPL के 112 मैच में इस खिलाड़ी ने 174.00 की स्ट्राइक रेट से 2,262 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 24.49 की औसत से 96 विकेट झटके हैं।

    #3

    रविंद्र जडेजा 

    चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को IPL इतिहास की सबसे सफल टीम बनाने में टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का अहम योगदान रहा है।

    यह खिलाड़ी जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाता है और गेंदबाजी में तो वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।

    उन्होंने 226 मैच में 128.56 की स्ट्राइक रेट से 2,692 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल के साथ 152 विकेट झटके हैं।

    #4

    ग्लेन मैक्सवेल 

    IPL में अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को पहला खिताब अपने नाम करना है तो ग्लेन मैक्सवेल को पूरे सीजन अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

    यह खिलाड़ी पॉवरप्ले और बीच के ओवरों में गेंदबाजी कर सकता है, वहीं टी-20 क्रिकेट में तो उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की पूरी दुनिया दिवानी है।

    उन्होंने अब तक 124 मैच खेले हैं और 157.62 की स्ट्राइक रेट से 2,719 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 31 विकेट अपने नाम किए हैं।

    #5

    राशिद खान 

    टी-20 क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक राशिद खान ने IPL में 20.76 की औसत से 139 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 6.67 की रही है।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/24 का रहा है। बल्लेबाजी में पिछले कुछ सीजन से राशिद कमाल कर रहे हैं। वह आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाते हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 166.54 की हो गई है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 79 रन है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    आंद्रे रसेल

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024 में विराट कोहली बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स  विराट कोहली
    IPL: शिखर धवन के नाम है सर्वाधिक डॉट गेंदें खेलने का रिकॉर्ड, जानिए अन्य के आंकड़े पंजाब किंग्स
    IPL 2024 के दौरान शिखर धवन बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स शिखर धवन
    IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर  कोलकाता नाइट राइडर्स

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    बांग्लादेश ने दूसरे टी-20 में श्रीलंका को हराया, सीरीज में हासिल की बराबरी बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    नजमुल हसन शान्तो ने श्रीलंका के खिलाफ लगाया अपना पहला टी-20 अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के इतिहास के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर राजस्थान रॉयल्स

    क्रिकेट समाचार

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: फरवरी के लिए भारत के यशस्वी जायसवाल ने जीता पुरस्कार  यशस्वी जायसवाल
    IPL: शिखर धवन ने नंबर-2 बल्लेबाजी क्रम पर बनाए सर्वाधिक रन, जानिए अन्य क्रम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: पहले वनडे मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  वनडे क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी फाइनल: मुशीर खान और श्रेयस अय्यर की शतकीय पारियों से मुंबई की स्थिति मजबूत रणजी ट्रॉफी

    आंद्रे रसेल

    #Opinion: इन वजहों से KKR जीत सकती है IPL 2019 का खिताब इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के स्टार खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज टीम में नहीं मिली जगह, बोर्ड ने किए बड़े बदलाव क्रिकेट समाचार
    विश्व कप 2019: वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम घोषित, रसेल की वापसी, पोलार्ड बाहर क्रिकेट समाचार
    #KKRvMI: रसेल-शुभमन की आंधी के बाद बरसे हार्दिक पंड्या, लेकिन KKR ने MI को हराया कोलकाता नाइट राइडर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025