Loading...
करुण नायर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जड़ा 27वां शतक, 9,500 रन भी किए पूरे
करुण नायर ने जड़ा शतक

करुण नायर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जड़ा 27वां शतक, 9,500 रन भी किए पूरे

लेखन Manoj Panchal
Oct 15, 2026
02:05 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक ने 2026-27 रणजी ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में आंध्र के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच ड्रॉ कराया। डॉक्टर गोकाराजू लैला गंगाराजू एसीए मुलापाडु क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहली पारी में 144 रन की बढ़त लेने के कारण मेजबान आंध्र को 3 अंक मिले, जबकि कर्नाटक को 1 अंक से संतोष करना पड़ा। कर्नाटक की दूसरी पारी में बल्लेबाज करुण नायर ने शतक लगाया और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 9,500 रन भी पूरे किए।

पारी 

नायर ने नाबाद 155 रन की पारी खेली

कर्नाटक ने दूसरी पारी में 43 के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद 34 वर्षीय नायर ने एक छोर संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

नायर 242 गेंदों में 155 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के लगाए।

इसके बाद कर्नाटक ने 337/9 के स्कोर पर पारी घोषित की और आंध्र को 194 रन का लक्ष्य दिया और मैच ड्रा रहा।

आंकड़े 

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जड़ा 27वां शतक

नायर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 9,500 रन भी पूरे कर लिए। यह उनका इस प्रारूप में 27वां शतक था।

अपना 130वां फर्स्ट क्लास मुकाबला खेल रहे नायर के नाम 209 पारियों में 49.93 की औसत से 9,537 रन हैं। उन्होंने 40 अर्धशतक जड़े हैं।

नायर ने भारत के लिए 10 टेस्ट मैचों में 41.35 की औसत से 579 रन बनाए हैं। इसमें 2016 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया गया उनका शानदार तिहरा शतक भी शामिल है।

ADVERTISEMENT

वापसी 

करीब 7 साल बाद टेस्ट टीम में हुई थी वापसी

नायर ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए करीब 7 साल के बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की थी। उन्होंने इस सीरीज में 4 मुकाबले खेले, लेकिन केवल एक अर्धशतक लगा सके। यह अर्धशतक आखिरी टेस्ट में आया था।

नायर ने कई पारियों में अच्छी शुरुआत की और क्रीज पर सहज भी दिखे, लेकिन वह अपनी पारियों को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया।

ADVERTISEMENT