कर्ण शर्मा ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, भारतीय टीम से खेले थे 4 मैच
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम से सभी प्रारूप में सिर्फ 4 मैच खेल चुके कर्ण शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। वह भारतीय टीम की ओर से आखिरी बार 2014 में खेले थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह भविष्य में कोच के तौर पर नजर आ सकते हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
ऐलान
25 अगस्त को खेलेंगे अपना आखिरी मैच
38 वर्षीय लेग स्पिनर कर्ण इस समय यूपी टी-20 लीग में हिस्सा ले रहे हैं और 25 अगस्त को लखनऊ लेग में अपनी टीम के आखिरी मैच के बाद संन्यास ले लेंगे।
बीते शनिवार को उन्होंने कहा, "अब मैं संन्यास लेना चाहता हूं। मैं अपने परिवार, BCCI, रेलवे, UPCA, आंध्र, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन और उन सभी लोगों का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया। मैं कोचिंग और क्रिकेट से जुड़ी दूसरी जिम्मेदारियों के लिए उपलब्ध रहूंगा।"
अंतरराष्ट्रीय करियर
कर्ण ने भारतीय टीम से खेले 4 मैच
अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो कर्ण ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ एडिलेड में इकलौता टेस्ट खेला, जिसमें उन्होंने 4 विकेट लिए थे।
उन्होंने 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें वह कोई विकेट नहीं ले सके। उन्होंने ये दोनों वनडे 2014 में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेले थे।
कर्ण ने अपने इकलौते टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक ही विकेट चटकाया था।
आंकड़े
ऐसा है कर्ण का घरेलू करियर
कर्ण ने 2007-08 के घरेलू सीजन में प्रथम श्रेणी, लिस्ट-A और टी-20 क्रिकेट में डेब्यू किया था।
कर्ण ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 27.60 की औसत के साथ 270 विकेट लिए हैं।
वहीं, लिस्ट-A करियर में उन्होंने 31.01 की औसत के साथ 153 विकेट चटकाए हैं।
अपने टी-20 करियर में उन्होंने 191 मैच खेले हैं, जिसमें 26.15 की औसत के साथ 168 सफलताएं हासिल की है।
IPL
IPL के खिताब जीत चुके हैं कर्ण
कर्ण IPL के 4 खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के विजयी अभियान में 5 मैच खेले थे, जिसमें वह कोई विकेट नहीं ले सके थे।
2017 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से खेलते हुए 9 मैचों में उन्होंने 16.46 की औसत से 13 विकेट चटकाए थे।
2018 में मुंबई इंडियंस (MI) विजेता बनी थी। उस सीजन में कर्ण ने 6 मैच में 4 विकेट लिए थे।
2021 में वह फिर CSK से खिताब जीते थे।