NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / करीम बेंजेमा ने जीता 'बैलन डे ऑर' 2022, पहली बार इस खिताब पर जमाया कब्जा
    अगली खबर
    करीम बेंजेमा ने जीता 'बैलन डे ऑर' 2022, पहली बार इस खिताब पर जमाया कब्जा
    पहली बार बेंजेमा ने जीता बैलन डे ऑर (तस्वीर: ट्विटर/@francefootball)

    करीम बेंजेमा ने जीता 'बैलन डे ऑर' 2022, पहली बार इस खिताब पर जमाया कब्जा

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 18, 2022
    09:31 am

    क्या है खबर?

    फ्रांस के स्टार फुटबाल खिलाड़ी करीम बेंजेमा ने सादियो माने, केविन डी ब्रुने और रॉबर्ट लेवांडोव्स्की जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़कर 'बैलन डे ऑर' 2022 का खिताब जीता है। पहली बार उन्होंने यह खिताब जीता है।

    इस बीच बार्सिलोना की 28 वर्षीय मिड-फील्डर एलेक्सिया पुटेलस ने महिलाओं का 'बैलन डे ऑर' हासिल किया है। उन्होंने लगातार दूसरी बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है।

    एक नजर पूरी खबर पर डालते हैं।

    जानकारी

    क्या है 'बैलन डे ऑर' पुरस्कार?

    'बैलन डे ऑर' पुरस्कार फ्रांस की प्रतिष्ठित मैगजीन 'फ्रांस फुटबाल' की ओर से हर साल दिए जाते हैं। यह पुरस्कार क्लब और राष्ट्रीय टीम से पिछले एक साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को वोटिंग के आधार पर दिया जाता है।

    साल 1956 में पहली बार इंग्लैंड के स्टेनली मैथ्यूज को यह पुरस्कार दिया गया था और तब से प्रत्येक वर्ष यह पुरस्कार दिया जाता है। वहीं 2018 से महिला फुटबॉलर्स को भी यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

    बेंजेमा

    2021-22 में बेंजेमा ने जीते कई खिताब

    फाइनल मैच में लिवरपूल को हराकर बेंजेमा ने रियल मैड्रिड के साथ अपना पांचवां UEFA चैंपियंस लीग खिताब जीता था।

    बेंजेमा के कारनामों ने उन्हें 'UEFA चैंपियंस लीग प्लेयर ऑफ द सीजन' पुरस्कार जीतने में मदद की।

    उन्होंने स्पेनिश सुपर कप के अलावा लॉस ब्लैंकोस के साथ ला लीगा पर कब्जा जमाया।

    इनके अलावा फ्रांस के साथ बेंजेमा ने UEFA नेशंस लीग का खिताब भी अपने नाम किया।

    ट्विटर पोस्ट

    बेंजेमा ने जीता खिताब

    KARIM BENZEMA IS THE 2022 BALLON D’OR! ✨@Benzema@realmadrid#ballondor pic.twitter.com/TXLkHJIhJM

    — Ballon d'Or #ballondor (@francefootball) October 17, 2022

    जानकारी

    पांचवे फ्रेंच खिलाड़ी बने बेंजेमा

    बेंजेमा 'बैलन डे ऑर' जीतने वाले फ्रांस के पांचवे खिलाड़ी बने हैं। इसके अलावा वह 1998 के बाद से यह खिताब जीतने वाले पहले खिलाडी हैं। 1998 में जिनेदिन जिदान ने यह अवार्ड जीता था।

    आंकड़े

    क्लब और देश के लिए 50 गोल

    बेंजेमा ने UCL 2021-22 में 15 गोल और एक असिस्ट किया था। उन्होंने नॉकआउट चरण में पेरिस सेंट जर्मन और चेल्सी के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी।

    बेंजेमा ला लीगा में 27 गोल के साथ शीर्ष स्कोरर रहे थे। इस बीच उन्होंने 12 असिस्ट भी किए।

    वहीं स्पेनिश सुपर कप में उन्होंने दो गोल करने के अलावा एक असिस्ट किया था।

    इनके अलावा फ्रांस के लिए उन्होंने छह गोल किए।

    रोनाल्डो और मेसी

    इस बार पिछड़ गए रोनाल्डो और मेसी

    पांच बार के 'बैलन डे ऑर' विजेता क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ साधारण से सीजन के बाद 20वें स्थान पर रहे। वह 24 गोल के साथ युनाइटेड के शीर्ष स्कोरर थे। हालांकि, यूनाइटेड का सीजन निराशाजनक रहा और वह ट्रॉफी जीतने में असफल रहे थे।

    इस बीच सात बार के 'बैलन डे ऑर' विजेता लियोनेल मेसी शॉर्टलिस्ट नहीं हुए थे

    2005 के बाद पहली बार मेसी को 30 सदस्यीय सूची से बाहर किया गया था।

    जानकारी

    'बैलन डे ऑर' के टॉप-10 पुरुष खिलाड़ी

    1) करीम बेंजेमा, 2) सादियो माने, 3) केविन डी ब्रुने, 4), रॉबर्ट लेवांडोव्स्की, 5) मोहम्मद सलाह, 6) काइलियन एमबाप्पे, 7) थिबॉट कर्टोइस, 8) विनीसियस जूनियर, 9) लुका मोड्रिक और 10) एर्लिंग हालैंड।

    कोपा ट्रॉफी

    गावी ने जीती कोपा ट्रॉफी

    फ्रांस फुटबॉल ने 21 वर्ष से कम उम्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को कोपा ट्रॉफी भी प्रदान की है।

    बार्सिलोना और स्पेन के मिड-फील्डर गावी ने 21 साल से कम उम्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए कोपा ट्रॉफी जीती है।

    गावी ने 2021-22 सीजन में बार्सिलोना और स्पेन के लिए 51 मैच खेले। उन्होंने बार्का के लिए 47 मैच खेले, जिसमें दो गोल किए और पांच असिस्ट किए।

    रॉबर्ट लेवांडोव्स्की

    लेवांडोव्स्की बने 'स्ट्राइकर ऑफ द ईयर'

    पोलैंड के स्टार फुटबालर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने अपना लगातार दूसरा 'स्ट्राइकर ऑफ द ईयर' पुरस्कार जीता।

    उन्होंने पिछले सीजन में 50 गोल दागे, जिससे उनकी टीम को बुंदेसलीगा जीतने में मदद मिली। उन्होंने 35 लीग गोल किए और तीन असिस्ट किए। चैंपियंस लीग में लेवांडोव्स्की ने 13 गोल और तीन असिस्ट किए।

    पोलैंड के लिए लेवांडोव्स्की ने सभी प्रतियोगिताओं में नौ गोल और चार असिस्ट किए।

    ट्विटर पोस्ट

    'स्ट्राइकर ऑफ द ईयर' बने लेवांडोव्स्की

    Robert Lewandowski wins the Gerd Müller Award! The best striker of the year! 🎯

    Congrats @lewy_official! #trophéeGerdMuller #ballondor pic.twitter.com/H3FolGSQaH

    — Ballon d'Or #ballondor (@francefootball) October 17, 2022

    जानकारी

    थिबॉट कर्टोइस ने यशिन ट्रॉफी जीती

    रियल मैड्रिड के गोलकीपर थिबॉट कर्टोइस ने 2022 यशिन ट्रॉफी जीती। उन्होंने रियल को UCL 2021-22 खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह फाइनल में मैन ऑफ द मैच बने थे। उन्होंने स्पेनिश सुपर कप और ला लीगा भी जीता था।

    महिला वर्ग

    पुटेलस ने लगातार दूसरी बार जीता 'बैलन डे ऑर'

    पुटेलस तीसरी महिला 'बैलन डे ऑर' विजेता हैं और उन्होंने लगातार दूसरे वर्ष यह सम्मान जीता है।

    चैंपियंस लीग के फाइनल में भले ही बार्सिलोना की महिला टीम हार गई थी, लेकिन पुटेलस टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर (11 गोल) रही थीं।

    स्पेनिश लीग में उन्होंने 26 मैचों में 18 गोल और 15 असिस्ट किए। उन्होंने इंग्लैंड की बेथ मीड और ऑस्ट्रेलिया की सैम केर को हराकर यह खिताब जीता।

    ट्विटर पोस्ट

    एलेक्सिया पुटेलस ने जीता महिलाओं का 'बैलन डे ऑर'

    BACK TO BACK WINNER!

    ALEXIA PUTELLAS IS THE 2022 WOMEN’S BALLON D’OR! @alexiaputellas@FCBfemeni#ballondor pic.twitter.com/dt483n5ioi

    — Ballon d'Or #ballondor (@francefootball) October 17, 2022

    सूची

    महिलाओं का बैलन डे ऑर: टॉप-10 खिलाड़ी

    1) एलेक्सिया पुटेलस (बार्सिलोना, स्पेन)

    2) बेथ मीड (आर्सेनल, इंग्लैंड)

    3) सैम केर (चेल्सी, ऑस्ट्रेलिया)

    4) लीना ओबरडॉर्फ (वोल्फ्सबर्ग, जर्मनी)

    5) ऐताना बोनमती (बार्सिलोना, स्पेन)

    6) एलेक्जेंड्रा पोप (वोल्फ्सबर्ग, जर्मनी)

    7) एडा हेगरबर्ग (ल्यों, नॉर्वे)

    8) वेंडी रेनार्ड (ल्यों, फ्रांस)

    9) कैटरीना मैकारियो (ल्यों, USA)

    10) लुसी ब्रॉन्ज (बार्सिलोना, इंग्लैंड)

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फुटबॉल समाचार
    बैलन डे ऑर

    ताज़ा खबरें

    भारत में कोरोना के मामले 4,000 के पास पहुंचे, 32 की मौत कोरोना वायरस
    कमल हासन ने मणिरत्नम को दी जन्मदिन की बधाई, अनदेखी तस्वीर साझा कर लिखा खास नोट जन्मदिन विशेष
    कौन है मोहम्मद सोलिमन, जिसने कोलोराडो में इजरायली समर्थकों पर पेट्रोल बम फेंका? अमेरिका
    मणिरत्नम का असली नाम जानते हैं आप? निर्देशक बनने से पहले किया करते थे ये काम  मणिरत्नम

    फुटबॉल समाचार

    फुटबॉल इतिहास के पांच बेस्ट फ्री ट्रांसफर डील पर एक नजर प्रीमियर लीग फुटबॉल
    बार्सिलोना के साथ मेसी का सफर खत्म होने के पीछे क्या है असली वजह? लियोनल मेसी
    मेसी ने स्वीकार किया PSG का ऑफर, दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर क्लब से जुड़े- रिपोर्ट लियोनल मेसी
    PSG से जुड़े लियोनल मेसी, दो साल का कॉन्ट्रैक्ट किया साइन लियोनल मेसी

    बैलन डे ऑर

    बैलन डे ऑर: आशावान हैं ग्रीज़मन लेकिन अवार्ड के लिए ग्रस्त नहीं फीफा विश्व कप
    बैलन डे ऑर: आखिर क्यों यह प्रतिष्ठित अवार्ड डिज़र्व करते हैं लूका मॉड्रिच फीफा विश्व कप
    बैलन डे ऑर: जानें कैसे दिया जाता है अवार्ड व इसका पूरा इतिहास UEFA चैम्पियन्स लीग
    बैलन डे ऑर: होस्ट ने फीमेल अवार्ड विजेता को कहा यौन उत्तेजक डांस करने के लिए UEFA चैम्पियन्स लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025