NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अगले IPL में कैसे अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं धोनी? जानिए कपिल और गावस्कर की राय
    अगले IPL में कैसे अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं धोनी? जानिए कपिल और गावस्कर की राय
    खेलकूद

    अगले IPL में कैसे अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं धोनी? जानिए कपिल और गावस्कर की राय

    लेखन अंकित पसबोला
    November 03, 2020 | 12:14 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अगले IPL में कैसे अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं धोनी? जानिए कपिल और गावस्कर की राय

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने खराब प्रदर्शन किया और प्ले-ऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। CSK के कप्तान एमएस धोनी का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा। उम्र के इस पड़ाव पर लचर प्रदर्शन के बावजूद 39 वर्षीय धोनी ने स्पष्ट किया कि यह उनका आखिरी IPL नहीं है। इस बीच कपिल देव और सुनील गावस्कर ने धोनी के प्रदर्शन को लेकर अपनी-अपनी राय दी हैं।

    ऐसा रहा इस IPL में धोनी और टीम का प्रदर्शन

    IPL के इस सीजन में धोनी की कप्तानी में CSK ने 14 मैच खेले और सिर्फ छह में जीत दर्ज की। CSK अंक तालिका में सातवें पायदान पर रही। इस सीजन में धोनी का प्रदर्शन भी खराब रहा। उन्होंने 14 मैचों में 25 की औसत से मात्र 200 रन बनाए। इस बीच उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया। IPL के अब तक के इतिहास में पहली बार CSK प्ले-ऑफ में नहीं पहुंच सकी है।

    कपिल देव का धोनी को लेकर बयान

    टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक दिग्गज पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव ने कहा कि धोनी को अच्छी फॉर्म के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेलना होगा। कपिल ने आगे कहा, "अगर धोनी हर साल केवल IPL खेलने का फैसला करते हैं तो उनके लिए अच्छा प्रदर्शन करना असंभव होगा। उम्र के बारे में बात करना अच्छी बात नहीं है, लेकिन 39 वर्ष में वह जितना अधिक खेलेंगे, धोनी का शरीर उतना ही अधिक अभ्यस्त होगा।"

    धोनी को घरेलू क्रिकेट खेलने की जरुरत- सुनील गावस्कर

    सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि धोनी ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट खेलकर अपनी फॉर्म हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "बहुत छोटी चीजें हैं जो धोनी को करने की जरूरत है। उन्‍हें घरेलू क्रिकेट खेलना ही होगा। अगर इस बार घरेलू क्रिकेट नहीं हो पाया तो उन्हें ज्यादा से ज्यादा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना होगा। वह जितना ज्‍यादा क्रिकेट खेलेंगे उतना ही अपने प्रदर्शन में सुधार करेंगे। ऐसा करने पर वो अगले IPL सीजन में 400 रन जरूर बनाएंगे।"

    धोनी का IPL से संन्यास को लेकर अभी नहीं है कोई प्लॉन

    इस IPL में खराब प्रदर्शन के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है। हालांकि, CSK के अंतिम लीग मैच में धोनी ने इन अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया। टॉस के दौरान कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने पूछा कि क्या यह चेन्नई के लिए उनका आखिरी मैच है, तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा था कि निश्चित तौर पर नहीं।

    IPL के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं धोनी

    जब-जब IPL के सबसे सफल कप्तानों का जिक्र होगा, धोनी उस लिस्ट में जरूर नजर आएंगे। खिताब के लिहाज से चेन्नई सुपरकिंग्स, IPL इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम है। CSK ने तीन बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीता है। तीनों बार टीम की कमान धोनी ने संभाली है। सबसे ज्यादा मुंबई इंडियंस ने चार बार IPL खिताब पर कब्जा किया है। मौजूदा सीजन में भी MI ने अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए प्ले-ऑफ में जगह बनाई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी

    क्रिकेट समाचार

    पाकिस्तान सुपर लीग: पेशावर जाल्मी में किरोन पोलार्ड की जगह लेंगे फाफ डू प्लेसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
    अब MPL होगी भारतीय क्रिकेट टीम की किट स्पॉन्सर, BCCI ने किया करार BCCI
    लंका प्रीमियर लीग: सोहेल खान की टीम कैंडी टस्कर्स के लिए खेलेंगे इरफान पठान इरफान पठान
    ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने के लिए लगातार कोशिश कर रही है ICC ओलंपिक

    महेंद्र सिंह धोनी

    फैंस को धोनी ने दी खुशखबरी, CSK के लिए खेलेंगे IPL का अगला सीजन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: आखिर क्यों आखिरी स्थान पर है CSK? जानिए कुछ अहम कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: युवा खिलाड़ियों पर दिए बयान को लेकर घिरे धोनी, श्रीकांत ने की जमकर आलोचना इंडियन प्रीमियर लीग
    धोनी ने इस IPL सीजन में विज्ञापनों से कमाए लगभग 150 करोड़ रूपये- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023