NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: केन विलियमसन ने पिछली 4 पारियों में जड़ा तीसरा शतक, जानिए रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: केन विलियमसन ने पिछली 4 पारियों में जड़ा तीसरा शतक, जानिए रिकॉर्ड्स
    पिछली 4 पारियों में जड़ा तीसरा शतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: केन विलियमसन ने पिछली 4 पारियों में जड़ा तीसरा शतक, जानिए रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 16, 2024
    11:07 am

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी के दौरान शतक (133*) लगाया है।

    इस समय जोरदार फॉर्म में चल रहे विलियमसन का यह उनके टेस्ट करियर का 32वां और पिछली 4 पारियों में तीसरा शतक है।

    इस मैच की पहली पारी के दौरान उन्होंने 8,500 रन का आंकड़ा भी पार किया था।

    आइए उनकी पारी और टेस्ट करियर पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही विलियमसन की पारी

    जीत के लिए मिले 267 रन का पीछा करते हुए जब मेजबान टीम ने 40 रन पर अपना पहला विकेट खोया था, तब विलियमसन क्रीज पर आए।

    उन्होंने मेहमान टीम की अनुभवहीन गेंदबाजी का पूरा फायदा उठाया। शुरुआत में धीमी गति से बल्लेबाजी करने वाले विलियमसन ने 112 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

    मैच के चौथे दिन के तीसरे सत्र के दौरान उन्होंने अपनी पारी को शतक में तब्दील किया। वह 133 रन बनाकर नाबाद रहे।

    शतक

    पिछली 4 पारियों में जड़ा तीसरा शतक

    विलियमसन के लिए यह सीरीज शानदार रही है। वह 2 मैचों की इस सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    हैमिल्टन में जारी इस टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 43 रन बनाए थे।

    सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 118 रन बनाए थे। पूर्व कीवी कप्तान ने दूसरी पारी में 109 रन बनाए थे।

    उस मुकाबले को न्यूजीलैंड ने आसानी से अपने नाम किया था।

    आंकड़े

    बेमिसाल रहा है विलियमसन का टेस्ट करियर 

    विलियमसन नेभारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2010 में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का आगाज किया था।

    उन्होंने अब तक 98 टेस्ट खेले हैं और इसकी 172 पारियों में 51.45 की औसत से 8,666 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उनके बल्ले से 6 दोहरे शतक और 32 शतक निकले हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 251 रन रहा है।

    वह न्यूजीलैंड की ओर से टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    जानकारी

    विलियमसन ने इस मामले में की स्मिथ की बराबरी 

    इस पारी के साथ ही विलियमसन ने शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (32) और स्टीव वॉ (32) की बराबरी कर ली है। वह अब टेस्ट प्रारूप में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर आ गए हैं।

    आंकड़े

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूरे किए 1,000 टेस्ट रन 

    इस पारी के दौरान विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 1,000 टेस्ट रन पूरे किए हैं।

    वह इस टीम के विरुद्ध ये आंकड़ा पार करने वाले सिर्फ दूसरे कीवी बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले स्टीफन फ्लेमिंग (1,072) ऐसा कर चुके हैं।

    बता दें कि विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में अपना छठा शतक लगाया है। वह इस टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले सक्रिय खिलाड़ी हैं।

    विशेष सूची

    इस सूची में शामिल हुए विलियमसन 

    विलियमसन अब दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हुए टेस्ट मैचों में 1,000 रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज बने हैं।

    वह अब जैक्स कैलिस (1,543), हाशिम अमला (1,154), जैकी मैकग्लेव (1,100) और फ्लेमिंग (1,072) की सूची में शामिल हो गए हैं।

    विलियमसन अब न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 6 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान कैलिस की बराबरी कर ली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केन विलियमसन
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट के आंकड़े
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    'डिटेक्टिव शेरदिल' का ट्रेलर जारी, अनोखे जासूस की भूमिका में नजर आए दिलजीत दोसांझ दिलजीत दोसांझ
    RCB में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है डियाजियो? जानिए क्या है पूरा मामला इंडियन प्रीमियर लीग
    कक्षा निर्माण घोटाले में मनीष सिसोदिया को दूसरा समन भेजा गया  मनीष सिसोदिया
    कल दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून का खास नजारा, जानिए कब और कैसे देखें अंतरिक्ष

    केन विलियमसन

    विश्व कप से पहले केन विलियमसन की बढ़ी मुश्किलें, 2 सप्ताह में साबित करनी होगी फिटनेस वनडे विश्व कप 2023
    केन विलियमसन होंगे न्यूजीलैंड की विश्व कप टीम का हिस्सा, कोच स्टीड ने की पुष्टि  वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप में कैसा रहा है केन विलियमसन का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023

    टेस्ट क्रिकेट

    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 281 रन से दी मात,  ये बने रिकॉर्ड्स  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: काइल जैमीसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार झटके 4 विकेट, जानिए आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: मिचेल सेंटनर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    WTC अंक तालिका: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत से शीर्ष पर पहुंचा न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट के आंकड़े

    रोहित शर्मा का साल 2023 में वनडे प्रारूप में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े रोहित शर्मा
    स्टीव स्मिथ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर में पूरे किए 14,000 रन, जानिए उनके आंकड़े स्टीव स्मिथ
    रुतुराज गायकवाड़ वनडे में सिर्फ 19.16 की औसत से बना रहे हैं रन, जानिए उनके आंकड़े रुतुराज गायकवाड़
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय क्रिकेट टीम का साल 2023 में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    सौरभ तिवारी ने सभी तरह की क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL 2024: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजों के आंकड़ों पर एक नजर  मुंबई इंडियंस
    भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए देवदत्त पडिक्कल का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कैसा है प्रदर्शन? देवदत्त पडिक्कल
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: तीसरे वनडे मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025