NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जून महीने के लिए जॉनी बेयरस्टो ने जीता अवार्ड
    खेलकूद

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जून महीने के लिए जॉनी बेयरस्टो ने जीता अवार्ड

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जून महीने के लिए जॉनी बेयरस्टो ने जीता अवार्ड
    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 11, 2022, 02:04 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जून महीने के लिए जॉनी बेयरस्टो ने जीता अवार्ड
    हाल ही में शानदार फॉर्म में रहे हैं जॉनी बेयरस्टो (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने जून महीने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को इस बार यह पुरस्कार मिला है। उन्होंने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया था। दूसरी तरफ महिला वर्ग में दक्षिण अफ्रीका की मरिजाने कप्प ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    जून में लाजवाब रहा था बेयरस्टो का प्रदर्शन

    इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बेयरस्टो हाल ही में समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ जून में हुई सीरीज में 78.80 की औसत से 394 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक भी लगाए थे। वह उस सीरीज में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। दिलचस्प बात यह थी कि उन्होंने ये रन 120.12 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बेयरस्टो ने इस साल आठ टेस्ट में 76.46 की औसत से 994 रन बना लिए हैं। वह 2022 में फिलहाल सर्वाधिक रन और शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके हमवतन जो रूट (927) इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

    पुरुषों में रूट और मिचेल भी हुए थे नामित

    बेयरस्टो ने अपने साथ खिलाड़ी रूट और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता है। मिचेल ने जून में इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट खेले, जिसकी छह पारियों में 107.60 की अविश्वसनीय औसत 538 रन बनाए। इस बीच उन्होंने तीन शतक और दो अर्धशतक लगाए थे। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में रूट ने 99 की औसत से 396 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया था।

    जून में ऐसा रहा मरिजाने कप्प का प्रदर्शन

    दक्षिण अफ्रीका की दिग्गज ऑलराउंडर मरिजाने ने यह पुरस्कार अपनी साथी खिलाड़ी शबनम इस्माइल इंग्लैंड की नेट साइवर को पीछे छोड़कर जीता है। 34 वर्षीय मरिजाने ने इंग्लैंड के खिलाफ हुए टेस्ट में बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया था और मुकाबले को ड्रॉ कराया था। टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 150 रन बनाए थे और अपने करियर का पहला शतक लगाया था। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 43* रन बनाए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट अवार्ड्स
    जॉनी बेयरस्टो
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ

    ताज़ा खबरें

    अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की ये जगहें हैं बहुत खूबसूरत, एक बार घूमने जरूर जाएं  अंडमान और निकोबार
    नितिन गकरी बोले- 6 महीनों में टोल प्लाजा की जगह लगेगा GPS आधारित नया सिस्टम  ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS)
    उर्वशी रौतेला की सोनाली कुलकर्णी के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया, बोलीं- ये मुझ पर लागू नहीं उर्वशी रौतेला
    कार्तिक आर्यन ने किया अपने नए प्रोजेक्ट 'प्रोटीन पुलिस' का ऐलान, साझा की तस्वीर कार्तिक आर्यन

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023 में नहीं दिखेगा इन प्रमुख खिलाडि़यों का जलवा, जानिए क्या है कारण  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: क्या है चेन्नई सुपर किंग्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग
    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: पहले वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    15 साल बाद पाकिस्तान में खेला जाएगा एशिया कप, भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में रहेंगे- रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट अवार्ड्स

    भारत ने पहली बार टेस्ट में पहले 6 विकेटों के लिए 50+ रनों की साझेदारी की भारतीय क्रिकेट टीम
    नाथन लियोन बने भारत में सर्वाधिक विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज, तोड़ा 41 साल पुराना रिकॉर्ड नाथन लियोन
    MCA अवार्ड्स: गाबा की ऐतिहासिक जीत के लिए शार्दुल ठाकुर, अजिंक्य रहाणे और रवि शास्त्री सम्मानित अजिंक्य रहाणे
    ICC हॉल ऑफ फेम: शिवनारायण चंद्रपॉल, चार्लोट एडवर्ड्स और अब्दुल कादिर को किया गया शामिल ICC हाल ऑफ फेम

    जॉनी बेयरस्टो

    IPL 2023: अब तक ये खिलाड़ी चोट और अन्य कारणों से हो चुके हैं बाहर  इंडियन प्रीमियर लीग
    पंजाब किंग्स को लग सकता है बड़ा झटका, जॉनी बेयरस्टो हो सकते हैं IPL से बाहर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    चोटिल जॉनी बेयरस्टो एशेज 2023 से कर सकते हैं मैदान पर वापसी एशेज सीरीज
    ECB का 'द हंड्रेड' को सफल बनाने के लिए प्रलोभन, चुनिंदा क्रिकेटर्स को देगा अतिरिक्त पैसा बेन स्टोक्स

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: विराट कोहली ने अक्टूबर महीने के लिए जीता खिताब विराट कोहली
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: अक्टूबर के लिए विराट कोहली, डेविड मिलर और सिकंदर रजा नामांकित जेमिमा रोड्रिगेज
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: सितंबर के लिए अक्षर पटेल समेत ये खिलाड़ी नामांकित इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जून के लिए बेयरस्टो समेत ये खिलाड़ी हुए नामांकित क्रिकेट समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023