WWE: 43वां जन्मदिन मना रहे जॉन सीना के बारे में जानिए पांच सबसे बड़े विवाद

हॉलीवुड करियर बनाने में सक्रिय जॉन सीना आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। जॉन सीना को WWE का बच्चों के बीच सबसे ज़्यादा लोकप्रिय सुपरस्टार माना जाता है। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि उनका करियर विवादों से बचा हुआ है। उनके साथ भी कुछ ऐसे विवाद जुड़े हैं जिन्हें वह कभी नहीं चाहेंगे कि बच्चों को पता लगे। सीना के 43वें जन्मदिन पर जाने उनकी सबसे विवादित चीजें।
WWE ने पाइलड्राइवर मूव का इस्तेमाल करने पर बैन लगा रखा है लेकिन 2013 में जॉन सीना और सीएम पंक ने इस मूव का इस्तेमाल किया था। दोनों रेसलर इस मूव का इस्तेमाल नहीं करके युवा रेसलर्स के सामने नियमों का पालन करने का उदाहरण पेश कर सकते थे लेकिन उन्होंने खुद नियम तोड़ा। 2012 में एक्सट्रीम रूल्स पर ब्राक लेसनर के खिलाफ जॉन सीना ने खुद को खून से लथपथ किया था जबकि WWE खून को भूल चुका है।
2012 एक्सट्रीम रूल्स पर सीना ने ब्राक लेसनर के खिलाफ मैच में क्रिम्सन मॉस्क पहना था और उन्होंने आगे विवाद को और आगे बढ़ाने का काम किया था। उन्होंने लेसनर के रिंग से दूर जाने का इंतजार किया और फिर माइक्रोफोन लेकर कहा कि उनके ऊपर लंबी छुट्टी लेने का दबाव बनाया जा रहा था और अब वह यही कर रहे हैं। लेसनर को लगा कि सीना अपनी हार को छिपाने के लिए यह सब बोल रहे हैं।
WWE फैंस हर समय सीना को हीरो के रूप में देखकर थक चुके थे और पांच साल पहले उन्होंने सीना को बू करने का निर्णय लिया। जब भी सीना की म्यूजिक बजती फैंस एक सुर में "John Cena Sucks" चिल्लाने लगते थे। WWE काफी चिंतित थी कि उनके बेबीफेस हीरो को फैंस पसंद नहीं कर रहे हैं और उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा था। बाद में निर्णय लिया कि इन चीजों को शामिल करके उन्हें शानदार रेसलर घोषित किया जाएगा।
WWE मे यह बात चली थी कि इसके शो टोटल डिवाज को पूरी तरह निक्की बेला पर केंद्रित कर दिया गया। इसके पीछे लोगों का कहना था कि जॉन सीना की वजह से ही निकी को इतनी सहूलियत दी जा रही है। मारिया केनलिस ने आरोप लगाया था कि बेला ट्विंस ने सीना का जोर दिखाकर उनका करियर आगे नहीं जाने दिया। एजे ली ने रिंग में बेला ट्विंस से कहा था कि टैलेंट सेक्सुअली नहीं भेजा जा सकता है।
2009 में सीना और मिकी जेम्स का तगड़ा अफेयर था लेकिन बाद में सीना ने दावा किया था कि उन्होंने अपने बचपन के प्यार एलिजाबेथ हुबरडू से विवाह कर लिया है। अब सवाल उठता है कि क्या वह अपनी गर्लफ्रेंड के पीठ पीछे मिकी जेम्स के साथ अफेयर कर रहे थे? इसके अलावा उनकी बचपन की गर्लफ्रेंड के साथ भी उनकी शादी ज़्यादा दिन तक नहीं चल सकी और कुछ सालों में ही दोनों का तलाक हो गया।