Page Loader
IPL 2024 नीलामी: झे रिचर्डसन को दिल्ली कैपिटल्स ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा 
झे रिचर्डसन को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024 नीलामी: झे रिचर्डसन को दिल्ली कैपिटल्स ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा 

Dec 19, 2023
08:27 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज झे रिचर्डसन को दिल्ली कैपिटल्स (GT) ने खरीदा है। 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइज वाले इस खिलाड़ी के लिए टीम ने 5 करोड़ रुपये दिए हैं। यह तेज गेंदबाज पहले भी IPL खेल चुका है। वह अभी बिग बैश लीग (BBL) में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेल रहे हैं। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

करियर

कैसा रहा है रिचर्डसन का IPL करियर?

रिचर्डसन ने IPL में सिर्फ 3 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 39.0 की औसत और 10.64 की इकॉनमी रेट से 3 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/41 का रहा है। रिचर्डसन सिर्फ 1 सीजन पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए थे। उन्हें साल 2021 के नीलामी में PBKS ने 14 करोड़ रुपये देकर अपने साथ जोड़ा था। हालांकि, उसके अगले सीजन में ही उन्हें फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम से बाहर कर दिया। उसके बाद वह IPL में नहीं खेले।

प्रदर्शन

रिचर्डसन के टी-20 करियर पर एक नजर

रिचर्डसन ने टी-20 क्रिकेट में 85 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 21.58 की औसत से 112 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.83 की रही है। उन्होंने 5 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/9 का रहा है। लिस्ट-A क्रिकेट में उन्होंने 44 मैच में 27.98 की औसत से 73 विकेट लिए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिचर्डसन ने 18 मैच खेले हैं और 29.26 की औसत से 19 विकेट लिए हैं।