LOADING...
ऑस्ट्रेलिया के रिचर्डसन और अफ्रीका के नोर्तजे विश्व कप से बाहर, इन खिलाड़ियों ने किया रिप्लेस

ऑस्ट्रेलिया के रिचर्डसन और अफ्रीका के नोर्तजे विश्व कप से बाहर, इन खिलाड़ियों ने किया रिप्लेस

May 08, 2019
03:53 pm

क्या है खबर?

ICC 2019 क्रिकेट विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ झाय रिचर्डसन कंधे में चोट के कारण 2019 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। साथ ही साउथ अफ्रीका के भी तेज़ गेंदबाज़ एनरिक नोर्तजे चोट के कारण 2019 क्रिकेट विश्व कप से बाहर हो गए हैं। झाय रिचर्डसन को केन रिचर्ड्सन ने तो वहीं एनरिक नोर्तजे को ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने रिप्लेस किया है।

इंजरी

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में झाय रिचर्डसन को लगी थी चोट

रिचर्डसन को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में चोट लगी थी। हालांकि, रिचर्डसन पिछले एक महीने से उससे उबरने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन अब वह विश्व कप से बाहर हो गए हैं। रिचर्डसन ने भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की 3-2 से वनडे सीरीज़ जीत में अहम रोल अदा किया था। रिचर्डसन पिछले एक साल से ऑस्ट्रेलियाई टीम का अहम हिस्सा थे। वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में भी उन्हें मौका दिया गया था।

जानकारी

झाय रिचर्डसन अंतर्राष्ट्रीय करियर

रिचर्डसन ऑस्ट्रेलिया के लिए 12 मैचों में 24 विकेट ले चुके हैं, लेकिन इसमें खास बात यह है कि वह चार बार विराट कोहली को अपना शिकार बना चुके हैं। साथ ही रिचर्डसन के नाम टी-20 में 9 और दो टेस्ट में 6 विकेट हैं।

Advertisement

इंजरी

अभ्यास के दौरान चोटिल हुए थे नोर्तजे

25 वर्षीय एनरिक नोर्तजे ने अफ्रीका के लिए 4 वनडे मैचों में 8 विकेट लिए हैं। अपनी स्पीड और सटीक लाइन लेंथ के कारण नोर्तजे को रबाडा और नगीदी के साथ 15 सदस्यीय विश्व कप टीम में शामिल किया गया था। नोर्तजे अभ्यास के दौरान नेट में गेंदबाज़ी करते हुए चोटिल हो गए थे। दरअसल, नोर्तजे के बाएं पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। विश्व कप के लिए नोर्तजे की जगह क्रिस मॉरिस को टीम में जगह मिली है।

Advertisement

करियर

क्रिस मॉरिस और केन रिचर्ड्सन का अंतर्राष्ट्रीय करियर

क्रिस मॉरिस को विश्व कप की 15 सदस्यीय टीम में न देख कर अफ्रीका के क्रिकेट फैंस काफी निराश हुए थे। लेकिन नोर्तजे के चोटिल होने के कारण अब मॉरिस को विश्व कप टीम में जगह मिल गई है। मॉरिस ने अफ्रीका के लिए 34 वनडे मैचों में 35 विकेट और 394 रन अपने नाम किए हैं। वहीं 23 टी-20 में मॉरिस के नाम 34 विकेट हैं। केन रिचर्ड्सन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 20 वनडे में 29 विकेट लिए हैं।

Advertisement