Loading...
जापान मेडिकल एसोसिएशन चीफ बोले- कोरोना वैक्सीन के बिना ओलंपिक का आयोजन अगले साल भी मुश्किल

जापान मेडिकल एसोसिएशन चीफ बोले- कोरोना वैक्सीन के बिना ओलंपिक का आयोजन अगले साल भी मुश्किल

लेखन Neeraj Pandey
Apr 28, 2020
04:27 pm

क्या है खबर?

कोरोना वायरस के दुनियाभर में फैले प्रभाव को देखते हुए 2020 टोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। ओलंपिक का आयोजन अब अगले साल 23 जुलाई से लेकर 08 अगस्त तक किया जाना है। हालांकि, जापान मेडिकल एसोसिएसन (JMA) के चीफ के मुताबिक जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक जापान के लिए ओलंपिक का आयोजन मुश्किल होगा। आइए जानते हैं पूरी खबर।

बयान

मुश्किल होगा ओलंपिक का आयोजन- JMA चीफ

JMA प्रेसीडेंट योसिटेक योकोकूरा ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, "मैं यह नहीं कह रहा हूं कि जापान ओलंपिक का आयोजन करे या फिर नहीं करे, लेकिन मैं यह जरूर कहूंगा कि ऐसा करना मुश्किल होगा।"

योकोकूरा ने यह भी कहा कि जापान को अपनी टेस्टिंग में तेजी लानी होगी जिससे कि पता किया जा सके कि देश में इंफेक्शन रेट में कमी आ रही है अथवा नहीं।

चिंता

जापान के लिए बढ़ सकती है चिंता

2020 जुलाई में होने वाले ओलंपिक को एक साल के लिए स्थगित करने पर मजबूर होना जापान के लिए गहरा आघात था।

दरअसल जापान ने ओलंपिक की तैयारियों के लिए 13 बिलियन डॉलर (लगभग 10 अरब रूपये) खर्च कर दिए हैं।

कोरोना वायरस का अंत कब तक होगा यह बात किसी को नहीं पता है और ओलंपिक को अब इससे ज़्यादा आगे भी नहीं बढ़ाया जा सकता है।

ADVERTISEMENT

वैक्सीन

वैक्सीन के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं कई देश

कोरोना वायरस से कई देशों में तबाही मची हुई है और विशेषज्ञों की माने तो यह लड़ाई लंबे समय तक चलने वाली है।

ऐसे में सबको पता है कि वैक्सीन के बिना इस वायरस से पूरी तरह नहीं निपटा जा सकता है।

अमेरिका, इंग्लैंड और भारत जैसे देश लगातार वैक्सीन बनाने के लिए परीक्षण कर रहे हैं, लेकिन अब तक किसी को सफलता नहीं मिल सकी है।

ऐसा माना जा रहा है कि सफल वैक्सीन आने में लंबा समय लगेगा।

ADVERTISEMENT

स्थगित

पिछले महीने स्थगित हुआ था ओलंपिक

कोरोना के मामलों की संख्या में लगातार इजाफा देखते हुए 24 मार्च को 2020 ओलंपिक को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

30 मार्च को 2021 में होने वाले ओलंपिक का शेड्यूल जारी किया गया था।

ओलंपिक के स्थगित होने से पहले कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने अपने एथलीट्स को इसमें हिस्सा लेने के लिए जापान भेजने से इंकार कर दिया था।

फिलहाल पूरी दुनिया कोरोना से प्रभावित है।

ADVERTISEMENT