ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में लगाया दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 55 गेंदों पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 55 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने उन्हें एलिक अथानजे के हाथों कैच आउट कराया। यह ईशान के वनडे करियर का 5वां और वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा अर्धशतक है। पहले वनडे में उन्होंने 52 रन बनाए थे। यह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में उनका पहला अर्धशतक था।
वनडे में ईशान किशन का प्रदर्शन
ईशान वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा 50+ स्कोर (2) बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। इस सूची में शीर्ष पर महेंद्र सिंह धोनी (3) हैं। उनके अलावा संजू सैमसन और पृथ्वी शॉ ने 1-1 बार ऐसा किया है। ईशान 16 वनडे की 15 पारियों में अब तक 617 रन बना चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 2 टेस्ट की 3 पारियों में 78 रन और 27 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 27 पारियों में 653 रन बनाए हैं।
सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा
ईशान 5 वनडे पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर (321) को पीछे छोड़ दिया है। ईशान ने बतौर सलामी बल्लेबाज पहली 5 पारियों में 348 रन बनाए हैं।