Page Loader
आयरलैंड बनाम भारत: बैरी मैक्कार्थी ने लगाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े
बैरी मैक्कार्थी ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@cricketireland)

आयरलैंड बनाम भारत: बैरी मैक्कार्थी ने लगाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Aug 18, 2023
09:51 pm

क्या है खबर?

आयरलैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टी-20 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 7 विकेट खोकर 139 रन बनाए। 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए बैरी मैक्कार्थी ने अर्धशतक लगाया। वह 33 गेंदों पर 154.55 की स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 शानदार छक्के भी लगाए। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक है।

रिकॉर्ड

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में मैक्कार्थी का प्रदर्शन

मैक्कार्थी ने 43 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 27 पारियों में 15.82 की औसत और 129.33 की स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए हैं। वह भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 8 नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड केशव महाराज के नाम था, जिन्होंने 2022 में त्रिवेन्द्रम में भारत के खिलाफ 41 रन बनाए थे। 2022 में ही डेविड विली ने बर्मिंघम में 38* रन बनाए थे।

ट्विटर पोस्ट

मैक्कार्थी ने छक्का लगाकर पूरा किया अर्धशतक