NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पिछले तीन सीजन में ऐसा रहा है चेन्नई सुपर किंग्स का IPL में प्रदर्शन ​
    खेलकूद

    पिछले तीन सीजन में ऐसा रहा है चेन्नई सुपर किंग्स का IPL में प्रदर्शन ​

    पिछले तीन सीजन में ऐसा रहा है चेन्नई सुपर किंग्स का IPL में प्रदर्शन ​
    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 01, 2021, 05:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पिछले तीन सीजन में ऐसा रहा है चेन्नई सुपर किंग्स का IPL में प्रदर्शन ​

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 की शुरुआत 09 अप्रैल से होनी है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने अभियान की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 10 अप्रैल को होने वाले मुकाबले से करेगी। पिछले सीजन में CSK ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था और एमएस धोनी की अगुवाई में टीम प्ले-ऑफ तक नहीं पहुंच सकी थी। आइए CSK के पिछले तीन सीजन के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    चेन्नई ने की जबरदस्त वापसी

    IPL 2018 में CSK और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमों की वापसी हुई थी। बता दें ये दोनों टीमें 2016 और 2017 में निलंबित रही थी। ​IPL 2018 में CSK ने अनुभवी खिलाड़ियों पर दांव लगाया था, जो कि सफल भी हुआ। धोनी की अगुवाई में टीम ने तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया था। ​CSK ने फाइनल मुकाबले में केन विलियमसन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को आठ विकेट से हराया था।

    IPL 2018 में धोनी ने किया था जबरदस्त प्रदर्शन

    CSK के कप्तान धोनी ने IPL 2018 में 75.83 की औसत से 455 रन बनाए थे। वहीं अंबाती रायुडू (602) और शेन वॉटसन (555) टीम के सबसे सफल बल्लेबाज थे। दूसरी तरफ गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने 16 विकेट लिए थे।

    नजदीकी अंतर से खिताब से चूक गई थी CSK

    CSK ने अगले सीजन के शुरुआती दो मैच जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, मुंबई इंडियंस (MI) उनके रास्ते की रुकावट बनकर आई। लीग स्टेज मुकाबले में MI ने CSK को दो बार हराया था। इसके बाद फाइनल मुकाबले में भी CSK को हार का सामना करना पड़ा था। बता दें IPL 2019 के खिताबी मुकाबले में MI ने CSK को एक रन के करीबी अंतर से हराया था।

    IPL 2019 में धोनी ने फिर दिखाया बल्ले से दम

    धोनी ने IPL 2019 में 83.20 की औसत से 416 रन बनाए। वह IPL में 100 जीत दर्ज करने वाले पहले कप्तान बने थे। उस सीजन में लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने (26 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी।

    पिछले सीजन में प्ले-ऑफ में भी नहीं पहुंच सकी थी CSK

    ​IPL के इतिहास में CSK पहली बार पिछले सीजन में प्ले-ऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। धोनी की कप्तानी में टीम ने अपने पहले मैच में MI को हराया था, जिसके बाद टीम के प्रदर्शन में निरंतर गिरावट आई। बता दें IPL 2020 में CSK प्ले-ऑफ की रेस से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनी थी। CSK ने लीग स्टेज में छह मैचों में जीत दर्ज की थी।

    IPL 2020 में धोनी ने किया अपना सबसे बुरा प्रदर्शन

    फॉफ डूप्लेसी ने IPL 2020 में 40.82 की औसत से 449 रन बनाए थे। वहीं युवा रुतुराज गायकवाड़ ने अंतिम मैचों में लगातार दो अर्धशतक लगाकर प्रभावित किया था। धोनी ने अपने IPL करियर में सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए केवल 200 रन बनाए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    चेन्नई सुपरकिंग्स

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ कैसा रहा है स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन? स्टीव स्मिथ
    ChatGPT के बाद अब दस्तक देंगे गूगल बार्ड और बायडू एर्नी नाम के AI चैटबॉट ChatGPT
    वेनेजुएला के शख्स ने बनवाया बंदर से टैटू, ऐसा करने वाला पहला इंसान बना वेनेजुएला
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: पहले मैच में टेस्ट में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं रविंद्र जडेजा रविंद्र जडेजा

    इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 लीग्स में खेलने के लिए बांग्लादेश और श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे जोसुआ लिटिल आयरलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: 4K में होगा डिजिटल प्रसारण, BCCI ने JIO को दी स्वीकृति BCCI
    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोहली या रोहित नहीं, क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को चुना IPL का महानतम बल्लेबाज सुरेश रैना

    क्रिकेट समाचार

    BCCI ने विमेंस प्रीमियर लीग 2023 प्लेयर नीलामी सूची की घोषणा की, जानिए अहम बातें  महिला क्रिकेट
    महिला टी-20 विश्व कप: रेणुका सिंह का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रेणुका सिंह
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: गैरी बैलेंस ने लगाया शानदार शतक जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी, दूसरा सेमीफाइनल: कर्नाटक बनाम सौराष्ट्र मुकाबले का प्रीव्यू और अहम आंकड़े  रणजी ट्रॉफी

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    WIPL: इन IPL फ्रेंचाइजियों ने नहीं जताई महिला टीम खरीदने की इच्छा विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2023: एमएस धोनी ने शुरू किया अभ्यास, नेट्स पर बहाते दिखे पसीना महेन्द्र सिंह धोनी
    IPL की 5 फ्रेंचाइजी महिला IPL के लिए खरीद सकती हैं टीमें- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023