NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में शानदार रहा है केएल राहुल का अब तक का सफर, आंकड़ों में जानिए
    अगली खबर
    IPL में शानदार रहा है केएल राहुल का अब तक का सफर, आंकड़ों में जानिए

    IPL में शानदार रहा है केएल राहुल का अब तक का सफर, आंकड़ों में जानिए

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 05, 2021
    08:30 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल जबरदस्त लय में दिखे थे। उन्होंने IPL 2020 में सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था।

    आगामी 09 अप्रैल से शुरू होने वाले अगले सीजन में भी राहुल से उम्दा बल्लेबाजी की उम्मीद की जा सकती है।

    वह IPL में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

    राहुल के IPL में अब तक के सफर पर एक नजर डालते हैं।

    IPL करियर

    शानदार रहा है राहुल का IPL करियर

    राहुल हाल ही में IPL में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

    ​उन्होंने अब तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) का प्रतिनिधित्व किया है और 81 मैचों में 44.86 की औसत से 2,647 रन बनाए हैं।

    ​उन्होंने लीग में दो शतक और 21 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।

    राहुल लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 22वें स्थान पर हैं।

    प्रदर्शन

    IPL 2018 और 2019 में राहुल का ऐसा रहा था प्रदर्शन

    साल 2018 में राहुल को पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि में खरीदा था। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे तेज IPL अर्धशतक (14 गेंद) लगाया था।

    ​राहुल उस सीजन में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले (659 रन, औसत- 54.92) बल्लेबाज बने थे।

    ​अगले सीजन में वह दूसरे सबसे अधिक रन (593 रन, औसत-53.91) बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 2019 में अपना पहला IPL शतक भी लगाया था।

    बल्लेबाजी

    IPL 2020 में हासिल की ऑरेंज कैप

    UAE में खेले गए पिछले सीजन में राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया था।

    ​उन्होंने IPL 2020 में 55.83 की जबरदस्त औसत से सर्वाधिक 670 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की थी।

    ​RCB के खिलाफ हुए एक मैच में उन्होंने सिर्फ 69 गेंदों में 14 चौकों और सात छक्कों की मदद से 132* रनों की तूफानी पारी खेली थी।

    यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लीग में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है।

    जानकारी

    IPL 2020 में कप्तान बने थे राहुल

    पिछले सीजन में राहुल पंजाब के कप्तान बनाए गए थे। उनकी कप्तानी में पंजाब ने छह मैच जीते और आठ में हार झेली थी। उनकी अगुवाई में पंजाब प्ले-ऑफ में पहुंचने में नाकामयाब रही थी।

    रिकार्ड्स

    IPL 2021 में ये रिकार्ड्स बना सकते हैं राहुल

    IPL 2021 में 353 रन और बनाते ही राहुल 3,000 रनों के आंकड़े को छू लेंगे।

    आगामी सीजन में उनके पास वीरेंद्र सहवाग (2728), युवराज सिंह (2,750), पार्थिव पटेल (2848) और ब्रैंडन मैकुलम (2,880) को पीछे छोड़ने का मौका होगा।

    पंजाब की ओर से राहुल ने अब तक 1,922 रन बनाए हैं। वह 556 रन और बनाते ही मार्श (2,477) को पीछे छोड़कर पंजाब की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    केएल राहुल
    IPL 2021

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में लगातार गिर रही है कुलदीप यादव की फॉर्म, जानें आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    BCCI ने IPL 2021 से सॉफ्ट सिग्नल के नियम को हटाया- रिपोर्ट BCCI
    IPL 2021: मुस्तफिजुर रहमान को मिली NoC, शाकिब अल हसन भी पहुंचे भारत शाकिब अल हसन
    बॉयो-सेक्योर वातावरण में लगातार क्रिकेट खेलना हो रहा है मुश्किल- विराट कोहली विराट कोहली

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2021: मुंबई इंडियंस को हराना किसी भी टीम के लिए कठिन होगा- सुनील गावस्कर इंडियन प्रीमियर लीग
    भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर कोरोना पॉजिटिव, ट्विटर पर दी जानकारी हरमनप्रीत कौर
    मौका मिला तो दोबारा ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करना चाहते हैं स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश: दूसरे टी-20 में जीता न्यूजीलैंड, मैच में बने ये रिकार्ड्स बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    केएल राहुल

    ICC टी-20 रैंकिंग: टॉप-10 में दो भारतीय बल्लेबाज, नवदीप सैनी ने लगाई लंबी छलांग भारतीय क्रिकेट टीम
    क्या पंत की जगह रेगुलर विकेटकीपर बन सकते हैं केएल राहुल? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े क्रिकेट समाचार
    आज नहीं होगा न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन, फिट नहीं हुए हार्दिक पंड्या क्रिकेट समाचार
    क्या खत्म हो गया ऋषभ पंत का करियर? कोहली ने दिए संकेत, केएल राहुल रहेंगे विकेटकीपर विराट कोहली

    IPL 2021

    IPL 2021: ऐसा है दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल, जानिए टीम की अहम बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: कोलकाता नाइटराइडर्स का पूरा शेड्यूल और टीम समेत अहम जानकारी कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2021: जानें चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021 में ये अहम रिकार्ड्स अपने नाम सकते हैं डेविड वॉर्नर इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025