Page Loader
IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है इयोन मोर्गन का प्रदर्शन?
KKR के कप्तान इयोन मोर्गन

IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है इयोन मोर्गन का प्रदर्शन?

Sep 23, 2021
11:36 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 34वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से अबू धाबी में होगा। इस मुकाबले में KKR के कप्तान इयोन मोर्गन के प्रदर्शन पर भी सबकी नजरें रहने वाली हैं, जिनके लिए बल्ले से यह सीजन अब तक खराब बीता है। वह अंक तालिका में छठे पायदान पर चल रही KKR के लिए अच्छी पारी खेलना चाहेंगे। मोर्गन के MI के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

आंकड़े

मोर्गन का IPL करियर और मुंबई के खिलाफ प्रदर्शन

2010 में IPL डेब्यू करने वाले मोर्गन KKR के अलावा पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी खेल चुके हैं। मोर्गन ने अब तक खेले 74 IPL मैचों में 24.35 की औसत के साथ 1,364 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए हैं। MI के खिलाफ मोर्गन ने आठ मैचों में 20.83 की औसत से 125 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 10 चौके और चार छक्के भी लगाए हैं।

प्रदर्शन

MI के के मुख्य गेंदबाजों के खिलाफ मोर्गन का प्रदर्शन

मोर्गन ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ 12 गेंदों में एक चौके की मदद से सिर्फ 12 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ बुमराह ने एक बार उनका विकेट लिया है। मोर्गन ने ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ छह गेंदों में आठ रन बनाए हैं। इस बीच बोल्ट उनका विकेट नहीं ले सके हैं। मोर्गन ने राहुल चाहर के सामने 21 गेंदों में सिर्फ 10 रन बनाए हैं। इस बीच चाहर ने उन्हें एक बार आउट किया है।

स्पिन और तेज गेंदबाज

स्पिन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ मोर्गन का प्रदर्शन

मोर्गन ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ 897 रन बनाए हैं जिसमें 44 छक्के और 74 चौके शामिल हैं। तेज गेंदबाजों के खिलाफ मोर्गन 35 बार आउट भी हो चुके हैं। इस बीच उनका औसत 25.62 का रहा है। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ मोर्गन 467 रन बना चुके हैं और 18 बार उनका शिकार भी बने हैं। इस दौरान मोर्गन ने 18 छक्के और 37 चौके भी लगाए हैं।

जानकारी

मौजूदा सीजन में खराब रहा है मोर्गन का प्रदर्शन

IPL 2021 में मोर्गन का प्रदर्शन खराब रहा है। इस सीजन में अब तक उन्होंने आठ मैचों में 15.33 की औसत और 112 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 92 रन बनाए हैं। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 47* रहा है।