LOADING...
IPL 2024: नीलामी में RR ने 5 खिलाड़ियों को खरीदा, जानिए कैसी है अब पूरी टीम 
राजस्थान रॉयल्स ने 5 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है (तस्वीर: एक्स/ @rajasthanroyals)

IPL 2024: नीलामी में RR ने 5 खिलाड़ियों को खरीदा, जानिए कैसी है अब पूरी टीम 

Dec 20, 2023
04:12 pm

क्या है खबर?

राजस्थान रॉयल्स (RR)ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए की गई नीलामी में 5 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। नीलामी में IPL में एक बार की विजेता रही RR 14.5 करोड़ रुपये के साथ उतरी थी। फ्रेंचाइजी ने सबसे ज्यादा पैसे रोवमैन पॉवेल पर लगाए। इस खिलाड़ी को टीम ने 7.40 करोड़ रुपये दिए। टीम के कप्तान संजू सैमसन ही होंगे। ऐसे में आइए RR की पूरी टीम पर एक नजर डाल लेते हैं।

करियर

RR के लिए सबसे महंगे रहे पॉवेल का कैसा रहा है करियर? 

पॉवेल ने IPL में 17 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 146.02 की स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 67 रन रहा है। टी-20 क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 184 मैच की 167 पारियों में 25.33 की औसत और 139.50 की स्ट्राइक रेट से 3,369 रन बनाए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 67 मुकाबले खेले हैं और 142.72 की स्ट्राइक रेट से 1,206 रन बनाए हैं।

खिलाड़ी

RR ने इन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा 

खिलाड़ी- रोवमैन पॉवेल (7.4 करोड़ रुपये), शुभम दुबे (5.8 करोड़ रुपये), टॉम कोहलर-कैडमोर (40 लाख रुपये), आबिद मुश्ताक (20 लाख रुपये) और नंद्रे बर्गर (50 लाख रुपये)। RR ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले शुभम दुबे को 5.8 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में विदर्भ के इस खिलाड़ी का प्रदर्शन शानदार रहा था। मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में शुभम विदर्भ की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

Advertisement

दल

ऐसा है RR का पूरा दल 

RR का पूरा दल: संजू सैमसन (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, अवेश खान (लखनऊ से ट्रेड), यशस्वी जायसवाल, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, कुणाल सिंह राठौड़ , जोस बटलर, ट्रेंट बोल्ट, एडम जम्पा, शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक और नंद्रे बर्गर। RR के पूरे दल में सिर्फ 22 खिलाड़ी हैं। IPL में खेल रही 10 टीमों में यह सबसे छोटा दल है।

Advertisement

इलेवन

ऐसी हो सकती है RR की प्लेइंग इलेवन

RR की संभावित प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, शिमरन हेटमायर, रियान पराग/ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल। पराग और पॉवेल ऐसे खिलाड़ी हैं जो जरूरत पड़ने पर RR के लिए गेंदबाजी भी कर सकते हैं। RR सिर्फ 1 बार साल 2008 में IPL की चैंपियन बनी थी। IPL 2023 में टीम पांचवें स्थान पर रही थी।

Advertisement