IPL 2026: LSG बनाम DC मुकाबले में वायरल हुए ये मजेदार मीम्स
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 5वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हराया। इकाना स्टेडियम में हुए मैच में जीत के लिए मिले 142 रन के लक्ष्य को DC ने 4 विकेट खोकर हासिल किया। DC से समीर रिजवी ने नाबाद 70 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 39 रन बनाए। इस मैच के दौरान सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स वायरल हुए। आइए उन पर एक नजर डालते हैं।
पंत
पंत के इस बयान पर मजेदार रही प्रतिक्रिया
LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस के दौरान निकोलस पूरन के नए नाम की घोषणा की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "हमने निकोलस पूरन का नाम बदलकर निकोलस पंत कर दिया है।" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'भाई लखनऊ गया और योगी जी की तरह बर्ताव करने लगा।' इतिहास गवाह रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने राज्य के कई शहरों के नाम बदले हैं।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Bro went to Lucknow and started behaving like Yogi ji https://t.co/QEt0EzMA7D
— Sagar (@sagarcasm) April 1, 2026
राहुल
केएल राहुल का भी बना मजाक
जीत के लिए मिले 142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी DC की खराब शुरुआत रही और केएल राहुल बिना खाता खोले ही आउट हो गए। LSG के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पहली ही गेंद पर राहुल बॉउंड्री पर फील्डिंग कर रहे मोहसिन खान को आसान सा कैच दे बैठे। इस विकेट पर एक यूजर ने राहुल के ससुर सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी की पुरानी फोटो साझा की।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Itna bhi keya jaldi thi.. pic.twitter.com/tvOFydSJGk
— Subrata Halder (@imbrata) April 1, 2026
जानकारी
LSG ने निरंतर गंवाए अपने विकेट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG ने निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाए। पंत की नेतृत्व वाली टीम 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। LSG की खराब बल्लेबाजी पर मजेदार प्रतिक्रिया देखने को मिली।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
LSG really said "consistency is key".... consistently collapsing 😭 pic.twitter.com/zDhYuwoDJ0
— Dinda Academy (@academy_dinda) April 1, 2026
पंत
ओपनर पंत भी हुए ट्रोल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी LSG से कप्तान ऋषभ पंत और मिचेल मार्श ओपनिंग करने आए। IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पंत से अच्छी पारी की उम्मीद थी। हालांकि, वह दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए। पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने 9 गेंदों में 7 रन का योगदान दिया। उनके सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलने को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रिया आई। सुमित नाम के यूजर ने एक्स पर पंत को ट्रोल किया।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Era started on 7:30 and ended on 7:35 😭 https://t.co/nScrgfmbJc
— 𝐒𝐮𝐦𝐢𝐭 𝐒𝐢𝐧𝐠𝐡 💛 (@Sumittt_0707) April 1, 2026
जानकारी
पंत के साथ-साथ पूरन भी हुए ट्रोल
लगातार गिर रहे विकेटों के बीच निकोलस पूरन भी टीम को नहीं संभाल सके और सिर्फ 8 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
27 Cr Pant - 7(9)
— TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) April 1, 2026
21 Cr Pooran - 8(8)
LSG's costliest pair scored a total of 15 runs off 17 balls 😍 pic.twitter.com/i2ZskagHuY