
IPL 2025: क्या है गुजरात टाइटंस की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत 22 मार्च को हो जाएगी, जिसमें गुजरात टाइटंस (GT) अपना पहला मैच 25 मार्च को पंजाब किंग्स (PBKS) से खेलेगी।
IPL 2024 में GT की टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी। हालांकि, इस बार टीम ने नीलामी के जरिए कुछ अच्छे खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है।
इस बार भी शुभमन गिल की कप्तानी में टीम खेलेगी।
इस बीच GT की टीम की मजबूती और कमजोरी के बारे में जानते हैं।
टीम
IPL 2025 के लिए GT की पूरी टीम
बल्लेबाज: शुभमन गिल (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, कुमार कुशार्ग, अनुज रावत, जोस बटलर और शेरफेन रदरफोर्ड।
ऑलराउंडर: साई सुदर्शन, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोइट्जे, अरशद खान, करीम जन्नत और शाहरुख खान।
गेंदबाज: कुलवंत खजरोलिया, राशिद खान, राहुल तेवतिया, साई किशोर, जयंत यादव, मानव सूथर, गुरनूर बरार, ईशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।
मजबूती
ये है टीम की मजबूती
गिल और बटलर की सलामी जोड़ी GT के लिए सफल साबित हो सकती है। इनके अलावा निरंतर रन बनाने वाले साई सुदर्शन से GT का शीर्षक्रम अच्छा नजर आता है।
टीम में रबाडा, सिराज, प्रसिद्ध और राशिद के रूप में अच्छे गेंदबाजी विकल्प भी मौजूद हैं। रबाडा और सिराज नई गेंद से घातक साबित हो सकते हैं।
वहीं, सुंदर, तेवतिया और साई किशोर जैसे स्पिन ऑलराउंडर टीम को बेहतर संतुलन देते हैं।
कमजोरी
ये हैं टीम की कमजोरी
GT के मध्यक्रम में भरोसेमंद बल्लेबाज नजर नहीं आता है। तेवतिया को छोड़कर मैच फिनिशर के तौर पर टीम में अच्छा विकल्प नहीं है।
GT के दल में ग्लेन फिलिप्स या शेरफेन रदरफोर्ड जैसे विदेशी खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्होंने IPL में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है।
डेथ ओवरों में रबाडा, सिराज और अन्य तेज गेंदबाजी विकल्पों के आंकड़े बेहद खराब हैं। आखिरी ओवरों की गेंदबाजी GT के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।
प्लेइंग इलेवन
ऐसी हो सकती है GT की मजबूत प्लेइंग इलेवन
GT की टीम इस बार गिल और बटलर की सलामी जोड़ी के साथ मैदान पर उतर सकती है। दोनों ही शीर्षक्रम के बल्लेबाज हैं।
बटलर के अलावा राशिद और रबाडा के रूप में अन्य विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं, जबकि फिलिप्स को टीम इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है।
संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, जोस बटलर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा।