LOADING...
IPL 2025: SRH ने ब्रायडन कार्स की जगह पर वियान मुल्डर को टीम में किया शामिल
SRH में शामिल हुए वियान मुल्डर (तस्वीर: एक्स/@ICC)

IPL 2025: SRH ने ब्रायडन कार्स की जगह पर वियान मुल्डर को टीम में किया शामिल

Mar 06, 2025
04:05 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर को अपने साथ जोड़ा है। दरअसल, मुल्डर को SRH ने ब्रायडन कार्स के रिप्लेसमेंट के रूप में अपने साथ जोड़ा है। SRH ने आधिकारिक तौर पर ये जानकारी दी है। बता दें कि इंग्लैंड के कार्स चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान चोटिल हो गए थे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

IPL 

मुल्डर को लेकर हुई आधिकारिक घोषणा 

इस बारे में IPL की ओर से आधिकारिक बयान जारी हुआ। बयान के मुताबिक, "कार्से चोट के कारण IPL2025 से बाहर हो गए हैं और उनके स्थान पर ऑलराउंडर मुल्डर को 75 लाख रुपये में SRH में शामिल किया गया है। मुल्डर ने 18 टेस्ट और 25 वनडे के अलावा 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 60 विकेट लिए हैं और दूसरी तरफ बल्लेबाजी में 970 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं।"

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

करियर 

ऐसा है मुल्डर का टी-20 करियर 

मुल्डर को पहली बार IPL में मौका मिलने जा रहा है। उन्होंने अब तक 128 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 28.97 की औसत और 8.53 की इकॉनमी रेट के साथ 67 विकेट लिए हैं। दूसरी तरफ बल्लेबाजी में उन्होंने 27.15 की औसत और 132.92 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,172 रन बनाए हैं। उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 11 मैचों में 8 विकेट लिए हैं और बल्लेबाजी में 105 रन बनाए हैं।

टीम 

IPL 2025 के लिए SRH की टीम 

बल्लेबाज: ईशान किशन, सचिन बेबी, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन और ट्रेविस हेड। ऑलराउंडर: अभिनव मनोहर, अथर्व तायडे, वियान मुल्डर, कामिंदु मेंडिस, नितीश रेड्डी और अभिषेक शर्मा। गेंदबाज: पैट कमिंस, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, जयदेव उनादकट, सिमरजीत सिंह, जीशान अंशारी, मोहम्मद शमी, एडम जैम्पा और ईशान मलिंगा।

जानकारी

23 मार्च को शुरू करेगी SRH अपना अभियान 

IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होगी, जिसमें SRH अपना पहला मैच 23 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। पिछले सीजन में SRH की टीम उपविजेता रही थी और आगामी सीजन में कमिंस की कप्तानी में खेलेगी।