NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: RR ने CSK को रोमांचक मुकाबले में हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2025: RR ने CSK को रोमांचक मुकाबले में हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
    रोचक मुकाबले में जीती RR की टीम (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: RR ने CSK को रोमांचक मुकाबले में हराया, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 30, 2025
    11:29 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 11वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 6 रन से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की।

    गुवाहटी में खेले गए मैच में RR ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 182/9 का स्कोर बनाया।

    जवाब में CSK की टीम पूरे ओवर खेलने के बावजूद लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    इस तरह से रहा रोचक मुकाबला 

    यशस्वी जायसवाल (4) का विकेट जल्दी गिरने के बाद संजू सैमसन (20), नितीश राणा (81) और रियान पराग (37) ने अच्छी पारियां खेलीं।

    शीर्षक्रम के अच्छे प्रदर्शन के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने निराश किया और टीम 200 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी।

    जवाब में CSK से रचिन रविंद्र अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ ने अच्छी बल्लेबाजी की और CSK की टीम 176/6 का स्कोर ही बना सकी।

    राणा 

    नितीश राणा ने IPL में अपना 19वां अर्धशतक लगाया 

    RR ने जब 4 रन के टीम स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब राणा क्रीज पर आए। उन्होंने पारी का तीसरा ओवर करने आए जेमी ओवरटन की गेंद पर थर्ड मैन पर छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर किए।

    उन्होंने क्रीज पर कुछ समय बिताने के बाद तेजी से बल्लेबाजी की और सिर्फ 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    वह 36 गेंदों में 10 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 81 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

    अर्धशतक 

    नितीश ने IPL अपना सबसे तेज अर्धशतक लगाया 

    इससे पहले नितीश का सबसे तेज अर्धशतक IPL 2023 में SRH के खिलाफ आया था। उन्होंने उस मुकाबले में 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

    नितीश अब नंबर-3 या उससे निचले क्रम में खेलते हुए पावरप्ले के दौरान अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शुमार हो गए हैं।

    बता दें कि उनसे पहले सुरेश रैना, मोईन अली, अजिंक्य रहाणे और रिद्धिमान साहा ऐसा कर चुके हैं।

    सैमसन 

    सैमसन ने IPL में पूरे किए अपने 4,500 रन 

    सैमसन 16 गेंदों में 1 चौका और 1 छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुआ। इस बीच उन्होंने अपने IPL करियर में 4.500 रन का आंकड़ा पार किया।

    उनके नाम अब 171 मैच की 166 पारियों में 30.73 की औसत और 139.27 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,518 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 3 शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं।

    वह RR के अलावा दिल्ली कैपिटल्स (DC) से भी खेल चुके हैं।

    खलील 

    खलील ने पूरे किए 150 टी-20 विकेट 

    CSK के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने अपने 4 ओवर में 38 रन देते हुए 2 विकेट लिए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल और जोफ्रा आर्चर को पवेलियन की राह दिखाई।

    इस बीच खलील ने अपने टी-20 करियर में 150 विकेट पूरे किए।

    उन्होंने अब तक 117 टी-20 मैचों में 150 विकेट ले लिए हैं।

    अपने IPL करियर में उन्होंने 60 मैचों में 80 विकेट झटके हैं।

    गायकवाड़ 

    गायकवाड़ ने खेली अर्धशतकीय पारी

    गायकवाड़ ने 44 गेंदों में 63 रन की पारी खेली। उनकी इस संघर्षपूर्ण पारी का अंत हसरंगा ने किया।

    यह उनके IPL करियर का 20वां अर्धशतक रहा। CSK को पहला झटका शून्य पर ही लग गया था।

    इसके बाद गायकवाड़ ने राहुल त्रिपाठी के साथ 39 गेंदों में 46 रन की साझेदारी निभाई।

    IPL 2025 में यह गायकवाड़ का दूसरा अर्धशतक रहा। इससे पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 53 रन बनाए थे।

    हसरंगा 

    हसरंगा ने चटकाए 4 विकेट 

    हसरंगा ने 183 रन का लक्ष्य लेकर उतरी CSK की टीम को राहुल त्रिपाठी (23) के रूप में शुरुआती झटका दिया।

    इसके बाद भी उनकी शानदार गेंदबाजी जारी रखी और उन्होंने शिवम दुबे (18), विजय शंकर (9) और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (63) को भी पवेलियन की राह दिखा दी। इससे CSK पर दबाव आ गया।

    हसरंगा ने अपने 4 ओवर में 35 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    राजस्थान रॉयल्स
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    IPL 2025

    IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाले विकेटकीपर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: CSK और RCB का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL: लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR के बल्लेबाजों द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारियां  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: विराट कोहली का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकडे़   विराट कोहली

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2024, क्वालीफायर-2: RR बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024
    IPL 2024 क्वालीफायर-2: SRH बनाम RR का एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट  सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2024: ट्रेंट बोल्ट ने पॉवरप्ले ओवर्स में पूरे किए अपने 100 टी-20 विकेट, जानिए आंकड़े ट्रेंट बोल्ट
    IPL 2024: SRH ने RR को हराते हुए फाइनल में किया प्रवेश, बनाए ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2025 नीलामी: अंशुल कंबोज को CSK ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा IPL 2025
    IPL 2025 नीलामी: कौन हैं गुरजपनीत सिंह, जिन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: नीलामी के बाद ऐसी है CSK की टीम, जानिए कैसी होगी बेस्ट प्लेइंग इलेवन  IPL 2025
    IPL 2025 में लागू होंगे ये नियम, ड्रेसिंग रूम में नहीं आ सकेंगे परिवार के सदस्य इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL के इतिहास में इन मैचों में बने हैं कुल 500 से अधिक रन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RR बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    GT बनाम PBKS: राशिद खान ने IPL में पूरे किए अपने 150 विकेट, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025
    GT बनाम PBKS: श्रेयस अय्यर ने बनाए नाबाद 97 रन, पूरे किए अपने 6,000 टी-20 रन  श्रेयस अय्यर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025