Page Loader
IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े 
पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े 

May 22, 2025
09:55 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 64वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने निकोलस पूरन ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अर्धशतक (56*) लगाया। यह मौजूदा सीजन में उनका 5वां शतक रहा। इस बीच उन्होंने शतक लगाने वाले मिचेल मार्श (117) के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी भी निभाई। LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235/2 का विशाल स्कोर बनाया। आइए पूरन की पारी पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

जोरदार रही पूरन की पारी 

LSG ने 91 रन के स्कोर पर जब दूसरा विकेट खोया, तब पूरन क्रीज पर आए। उन्होंने आते ही अपनी पहली गेंद पर बड़ा छक्का लगाया। अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 27 गेंदों पर 207.41 की स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने मिचेल मार्श के साथ मिलकर 121 रन की साझेदारी भी की।

जानकारी

पूरन ने LSG के लिए पूरे किए 100 छक्के 

पूरन अब LSG की ओर से 100 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस टीम से अब तक 102 छक्के लगाए हैं। वह IPL में कुल 167 छक्के लगा चुके हैं।

करियर 

ऐसा रहा है पूरन का IPL करियर 

पूरन ने साल 2019 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 89 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 86 पारियों में 34.54 की औसत और 169.26 की स्ट्राइक रेट से 2,280 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 14 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 87* रन रहा है। वह IPL 2025 में अब तक 500 से अधिक रन बना चुके हैं।