
IPL के इतिहास में इन टीमों ने बनाए हैं सबसे छोटे टीम स्कोर
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। इस लीग में बल्लेबाजों को काफी फायदा मिलता है। उनके लिए सपाट पिचें बनती हैं और बाउंड्री भी छोटी होती है।
IPL 2024 में 3 बार 20 ओवर में 270 से ज्यादा का स्कोर बनते देखा गया था। इसके बावजूद गेंदबाज जब पूरे लय में होते हैं तो उन्हें खेलना मुश्किल होता है।
ऐसे में आइए IPL में बने सबसे छोटे टीम स्कोर पर नजर डालते हैं।
#1
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (49 रन)
सूची में पहले स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम है। IPL 2017 के 27वें मुकाबले में RCB 49 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाए थे। जवाब में RCB का कोई भी बल्लेबाज 10 रन भी नहीं बना पाया।
केधार जाधव ने सबसे ज्यादा 9 रन बनाए थे। KKR के लिए नाथन कूल्टर नाइल, क्रिस वोक्स और कोलिन डी ग्रैंडहोम ने 3-3 विकेट लिए थे।
#2
राजस्थान रॉयल्ल (58 रन)
दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (RR) है। IPL 2009 के दूसरे मैच में RCB के खिलाफ ये टीम सिर्फ 58 रन पर ऑलआउट हुई थी और मुकाबला 75 रन से हारे थे।
पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 133/8 का स्कोर बनाया। जवाब में RR का कोई भी बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना पाया था।
उस मुकाबले में अनिल कुंबले ने 3.1 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे। उनकी इकॉनमी 1.57 की थी।
#3
राजस्थान रॉयल्स (59 रन)
तीसरे स्थान पर भी RR की टीम है। IPL 2023 में RCB के खिलाफ वे सिर्फ 59 रन पर ऑलआउट हुए थे। सीजन के 60वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 171/5 का स्कोर बनाया था।
जवाब में शिमरोन हेटमायर (35) को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज 15 रन भी नहीं बना पाया था।
वेन पार्नेल ने 3 ओवर में 10 रन खर्च कर 3 विकेट झटके थे। माइकल ब्रेसवेल और कर्ण शर्मा ने 2-2 विकेट लिए थे।
#4
दिल्ली कैपिटल्स (66 रन)
सूची में चौथे स्थान पर दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की टीम है। IPL 2017 के 45वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) ने 212/3 का स्कोर बना दिया था।
जवाब में दिल्ली की टीम सिर्फ 66 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
MI के लिए हरभजन सिंह और कर्ण ने शानदार गेंदबाजी की थी और 3-3 विकेट लिए थे। लसिथ मलिंगा ने 2 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 2 विकेट झटके थे।