
IPL 2025: केएल राहुल ने ठुकराई DC की कप्तानी, अक्षर पटेल को मिल सकती है जिम्मेदारी
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होनी है। आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को करेगी। हालांकि, टीम ने अब तक कप्तान की नियुक्ति नहीं की है।
इस बीच खबर है कि केएल राहुल ने DC की कप्तानी को ठुकरा दिया है। ऐसे में टीम के प्रमुख ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौपीं जा सकती है।
आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
रिपोर्ट
बतौर खिलाड़ी खेलने के इच्छुक हैं राहुल
ऐसी खबर है कि राहुल ने कप्तानी संभालने के बजाय खिलाड़ी के तौर पर योगदान देना बेहतर समझा।
DC की टीम से जुड़े सूत्रों ने मंगलवार को IANS से कहा, "अक्षर पटेल को IPL 2025 के लिए DC का कप्तान बनाए जाने की संभावना है। फ्रेंचाइजी ने राहुल को टीम का कप्तान बनाने के लिए कहा था, लेकिन वह आगामी टूर्नामेंट में खिलाड़ी के तौर पर खेलना चाहते हैं।"
अक्षर
अक्षर को दिल्ली ने किया था रिटेन
IPL 2024 में जब DC के कप्तान ऋषभ पंत को ओवर-रेट अपराध के लिए निलंबित किया गया था, तब अक्षर ने दिल्ली की कप्तानी की थी।
वह अब IPL 2025 के लिए पूर्णकालिक कप्तान के रूप में कार्यभार संभालने के लिए तैयार हैं।
वह 2019 से इसी फ्रैंचाइजी के साथ हैं और बड़ी नीलामी से पहले उन्हें 18 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर रिटेन किया गया था।
करियर
ऐसा है अक्षर का IPL करियर
अक्षर ने IPL में 150 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी में 21.47 की औसत से 1,653 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 66 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 अर्धशतक लगाए हैं।
दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 30.5 की औसत और 7.27 की इकॉनमी रेट के साथ 123 विकेट अपने नाम किए थे।
वह DC के अलावा पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम से 6 सीजन में खेल चुके हैं।
राहुल
शानदार रहा है राहुल का IPL करियर
राहुल ने अब तक 132 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 45.46 की औसत और 134.60 की स्ट्राइक रेट से 4,683 रन बनाने में सफल रहे हैं।
उनके बल्ले से 4 शतक और 37 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 134* रन रहा है।
IPL 2024 में इस खिलाड़ी ने 14 मुकाबले खेले थे और इसकी 14 पारियों में 136.12 की स्ट्राइक रेट से 520 रन बनाए थे। IPL 2025 में राहुल दिल्ली के कप्तान भी बन सकते हैं।