Page Loader
IPL 2025: DC ने SRH को दी शिकस्त, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स 
DC के खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: DC ने SRH को दी शिकस्त, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स 

Mar 30, 2025
06:46 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 10वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदरबाद (SRH) को 7 विकेट से हरा दिया। यह इस संस्करण में उनकी लगातार दूसरी जीत है। वहीं, SRH को लगातार दूसरी हार मिली है। उसने अब तक 3 मैच खेले हैं। डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में कई शानदार मोमेंट्स देखने को मिले, आइए उन पर एक नजर डाल लेते हैं।

विकेट

DC ने लपके 2 शानदार कैच 

SRH की पारी का 16वां ओवर कुलदीप यादव करने आए थे। अनिकेत वर्मा ओवर की 5वीं गेंद को डीप मिड विकेट की तरफ छक्का मारना चाह रहे थे। वहां सीमा रेखा पर जेक फ्रेजर मैक्गर्क खड़े थे। उन्होंने ऊपर की तरफ छलांग लगाते हुए कमाल कैच पकड़ा। इसके बाद 19वें ओवर में कप्तान अक्षर पटेल ने हर्षल पटेल का आंखों को सुकून देने वाला कैच लपका। हर्षल 5 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर पवेलियन लौटे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें जेक फ्रेजर मैक्गर्क का कैच 

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें अक्षर पटेल का कैच 

स्विंग

मिचेल स्टार्क की गेंद हुई खतरनाक स्विंग 

मैच में स्टार्क ने 3.4 ओवर गेंदबाजी की और 35 रन देकर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उनकी इकॉनमी रेट 9.50 की रही। इस दौरान उन्होंने एक ऐसी गेंद डाली, जिसे देख सभी हैरान रह गए। नितीश रेड्डी बल्लेबाजी कर रहे थे। स्टार्क की गेंद ने लेग स्टंप से बाहर टप्पा लिया। विकेटकीपर केएल राहुल गेंद को पकड़ने उसी दिशा में गए, लेकिन गेंद बड़ी स्विंग हुई और राहुल के हाथ पर लगते हुए सीमा रेखा के बाहर चली गई।

ट्विटर पोस्ट

स्टार्क की शानदार गेंद का वीडियो 

जानकारी

फाफ डु प्लेसिस की शानदार पारी 

फाफ डु प्लेसिस ने DC के लिए 27 गेंदों का सामना किया और 50 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 185.19 की रही। डु प्लेसिस ने जो छक्के लगाए वो कमाल के थे।

ट्विटर पोस्ट

डु प्लेसिस के छक्कों का वीडियो 

शानदार

अनिकेत के बल्लों से निकले शानदार शॉट्स 

अनिकेत वर्मा ने 41 गेंदों का सामना किया और 74 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और 6 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 180.94 की रही। SRH को DC के खिलाफ मुकाबले में शुरुआती झटके लगे थे। अनिकेत ने टीम को उन झटकों से उबारा और एक सम्मानजनक स्कोर तक ले गए। अनिकेत ने अपनी पारी के दौरान कमाल के शॉट्स लगाए। उन्होंने सभी गेंदबाजों की क्लास लगाई।

ट्विटर पोस्ट

अनिकेत के शानदार शॉट्स का वीडियो