LOADING...
IPL 2025: RCB ने CSK को दी शिकस्त, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स 
RCB को मैच में शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: RCB ने CSK को दी शिकस्त, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स 

Mar 28, 2025
11:18 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 8वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 50 रन से हरा दिया। यह इस संस्करण में उनकी दूसरी जीत है। इससे पहले उसे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ एक बेहद ही शानदार मुकाबले में 7 विकेट से जीत मिली थी। चेन्नई में खेले गए मैच में कई शानदार मोमेंट्स देखने को मिले, आइए उनपर एक नजर डाल लेते हैं।

स्टंप 

धोनी ने की एक और शानदार स्टंपिंग 

RCB की पारी का 5वां ओवर नूर अहमद करने आए थे। ओवर की आखिरी गेंद चौथे स्टंप पर गिर कर बाहर निकली, फिल सॉल्ट ने हवाई शॉट लगाने का प्रयास किया और इसी दौरान उनका पैर थोड़ा सा आगे निकल आया। महेंद्र सिंह धोनी को इतना ही समय चाहिए था और उन्होंने सिर्फ 0.16 सेकेंड में शानदार स्टंप आउट किया। सॉल्ट के साथ बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली भी ये शानदार दृश्य देखते रह गए।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें धोनी का शानदार स्टंप-आउट 

गेंद

कोहली के हेलमेट पर लगने के बाद मचाया कोहराम 

RCB की पारी का 11वां ओवर मथीशा पथिराना करने आए थे। उन्होंने एक शॉर्ट पिच गेंद फेंकी जिसे कोहली पुल करना चाहते थे। हालांकि, वो गेंद उनके हेलमेट पर लगी। उनका तुरंत कनकशन चेक हुआ। इसके बाद कोहली ने लगातार 2 गेंदों पर छक्का और चौका लगाया। पथिराना ने अगली गेंद भी शॉर्ट डाली थी, लेकिन इसबार कोहली ने उसे बैकवर्ड स्क्वायर लेग सीमा रेखा के बाहर पहुंचा दिया। कोहली ने चौका डीप मिडविकेट की दिशा में लगाया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पूरे घटना का वीडियो 

कप्तानी

रजत पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी 

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने मैच में 32 गेंदों का सामना किया और 51 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 159.38 की रही। पाटीदार को कई जीवनदान मिले, जिसका उन्होंने खूब फायदा उठाया। यह उनके IPL करियर का 8वां और इस सीजन का पहला अर्धशतक रहा। इस खिलाड़ी ने अब तक कुल 29 IPL मैच में 35.36 की औसत से 884 रन बनाए हैं।

ट्विटर पोस्ट

रजत की पारी का वीडियो