NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: CSK ने MI को 4 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2025: CSK ने MI को 4 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
    रोचक रहा मुकाबला (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: CSK ने MI को 4 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 23, 2025
    11:06 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के तीसरे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हराते हुए अपने अभियान की अच्छी शुरुआत की है।

    एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए मैच में MI ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 155/9 का स्कोर बनाया।

    जवाब में CSK ने रुतुराज गायकवाड़ (53) और रचिन रविंद्र (65*) की पारियों की मदद से लक्ष्य हासिल किया।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    इस तरह से जीती CSK की टीम

    MI से रोहित शर्मा (0) अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद रेयान रिकेल्टन (13), विल जैक्स (11) और रॉबिन मिंज (3) भी जल्दी आउट हुए।

    इस बीच सूर्यकुमार यादव (29), तिलक वर्मा (31) और दीपक चाहर (28*) ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में राहुल त्रिपाठी (2) के जल्दी आउट होने के बाद रचिन और गायकवाड़ (52) ने अच्छी पारियां खेली और CSK ने 20वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    अहमद 

    नूर अहमद ने चटकाए 4 विकेट

    नूर अहमद ने अपने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन खर्च किए और 4 बल्लेबाजों को पवेलिन भेजा। उनकी इकॉनमी रेट 4.50 की रही।

    इस अफगान खिलाड़ी ने सूर्यकुमार यादव (29), तिलक वर्मा (31), रॉबिन मिंज (3) और नमन धीर (17) के रूप में प्रमुख विकेट हासिल किए।

    यह उनके IPL का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। उनके नाम अब इस लीग में 25 मैचों में 25 ही विकेट हो गए हैं।

    गायकवाड़ 

    गायकवाड़ ने खेली उम्दा पारी 

    गायकवाड़ ने IPL करियर का 19वां अर्धशतक 22 गेंदों में पूरा किया। यह MI के खिलाफ उनकी तीसरी अर्धशतकीय पारी रही।

    गायकवाड़ ने रचिन रविंद्र के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 67 रन की साझेदारी हुई।

    अच्छी बल्लेबाजी कर रहे गायकवाड़ अपनी पारी में 26 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए।

    जानकारी

    रचिन रविंद्र ने लगाया अपना दूसरा IPL अर्धशतक 

    पारी की शुरुआत करते हुए रचिन ने 42 गेंदों में अपने IPL करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने लगातार गिर रहे विकेटों के बीच एक छोर संभाले रखा। वह 45 गेंदों में 65 रन बनाकर नाबाद रहे।

    रोहित 

    रोहित शर्मा ने बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड

    MI से पारी की शुरुआत करने आए रोहित ने निराश किया। वह पारी के पहले ओवर में खलील अहमद की गेंद पर आउट हुए। IPL में 18वीं बार रोहित बिना खाता खोले आउट हुए हैं।

    वह अब संयुक्त रूप से सर्वाधिक बार IPL में शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बने हैं।

    उन्होंने इस मामले में दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी है।

    IPL में खलील ने रोहित को तीसरी बार आउट किया है।

    सूर्यकुमार 

    सूर्यकुमार ने MI से पूरे किए अपने 3,000 IPL रन 

    सूर्यकुमार ने 26 गेंदों में 29 रन बनाए। इस बीच उन्होंने IPL में MI से खेलते हुए अपने 3,000 रन पूरे किए।

    वह इस टीम से यह आंकड़ा छूने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हैं। MI से खेलते हुए सूर्यकुमार ने 95 पारियों में 35.05 की औसत से 3,015 रन बनाए हैं।

    उनसे पहले सिर्फ रोहित (5,458) और कीरोन पोलार्ड (3,412) इस फ्रेंचाइजी से खेलते हुए 3,000 से अधिक रन बना चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    WTC 2027 का फाइनल भारत में खेला जा सकता है- रिपोर्ट  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- भारत से तनाव कम करने का विकल्प खत्म, युद्ध की दहलीज पर खड़े पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान ने भारत पर हमले के लिए किया तुर्की के ड्रोन का इस्तेमाल, ये कितने खतरनाक? पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान ने दूसरे दिन फिर किए ड्रोन हमले, उरी, पुंछ में भारी गोलीबारी; कई जगह ब्लैकआउट नरेंद्र मोदी

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025 में लार का इस्तेमाल कर सकेंगे गेंदबाज, BCCI ने हटाया प्रतिबंध- रिपोर्ट  IPL 2025
    IPL: विराट कोहली के हैरान करने वाले रिकॉर्ड्स, जो शायद कम लोग ही जानते हैं  विराट कोहली
    IPL: चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले बल्लेबाज, धोनी-रैना का नाम नहीं  IPL 2025
    IPL: KKR और RCB का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2025

    IPL में ये बल्लेबाज हुए हैं सर्वाधिक बार शून्य पर आउट, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: बुमराह के चोट ने बढ़ाई MI की समस्या, टीम का साथ छोड़ NCA पहुंचे जसप्रीत बुमराह
    IPL 2025: शार्दुल ठाकुर LSG की टीम का होंगे हिस्सा, चोटिल मोहसिन खान की जगह लेंगे  शार्दुल ठाकुर
    IPL 2025: KKR बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    CSK बनाम RR: सिमरजीत सिंह ने किया IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: CSK ने RR को हराते हुए दर्ज की अपनी 7वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    रविचंद्रन अश्विन ने चेपॉक स्टेडियम पर पूरे किए अपने 50 IPL विकेट, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' से आउट होने वाले खिलाड़ियों पर नजर IPL 2024

    मुंबई इंडियंस

    WPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2025: नेट साइवर ब्रंट ने खेली धमाकेदार पारी, एनाबेल सदरलैंड ने झटके 3 विकेट  दिल्ली कैपिटल्स
    WPL 2025: DC ने MI को 2 विकेट से हराया, आखिरी गेंद पर जीता मुकाबला  WPL 2025
    IPL 2025: MI ने अल्लाह गजनफर की जगह मुजीब उर रहमान को टीम में किया शामिल इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025