Page Loader
IPL 2025 नीलामी: क्विंटन डिकॉक को KKR ने खरीदा, जानिए कितनी मिली धनराशि
पिछले सीजन में LSG से खेले थे डिकॉक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: क्विंटन डिकॉक को KKR ने खरीदा, जानिए कितनी मिली धनराशि

Nov 24, 2024
07:40 pm

क्या है खबर?

सऊदी अरब के जेद्दा में हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में क्विंटन डिकॉक को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 3.60 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये निर्धारित था। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि, उनके औसत से प्रदर्शन के बाद उन्हें LSG ने रिटेन नहीं किया था। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

IPL में 100 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं डिकॉक 

डिकॉक ने साल 2013 में अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 107 मैच में 31.25 की औसत और 134.22 की स्ट्राइक रेट से 3,157 रन बना चुके हैं। उन्होंने 2 शतक और 23 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 रन का रहा है। IPL 2024 में उन्होंने 11 मैचों 22.72 की औसत और 134.40 की स्ट्राइक रेट के साथ 250 रन बनाए थे। उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए थे।

KKR 

KKR ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन 

नीलामी से पहले KKR ने रिंकू सिंह को सबसे ज्यादा 13 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। इसके साथ-साथ KKR ने वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़ रुपये), सुनील नरेन (12 करोड़ रुपये), आंद्रे रसेल (12 करोड़ रुपये), हर्षित राणा (4 करोड़ रुपये) और रमनदीप सिंह (4 करोड़ रुपये) को भी अपने साथ रखा था। दिलचस्प रूप से KKR ने श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया था, जिनकी कप्तानी में टीम ने IPL 2024 का खिताब जीता था।